राची, झारखण्ड | मई | 20, 2024 ::
पाम इंटरनेशनल स्कूल में पीआईएस का चार दिवसीय काउंसलिंग कार्यशाला संपन्न
रांची। बरियातू स्थित पाम इंटरनेशनल स्कूल में चार दिवसीय काउंसलिंग कार्यशाला स्कूल की शिक्षा निदेशिका डॉक्टर सायका आलम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यशाला में छठी से लेकर दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यशाला में मुंबई से आए मनोवैज्ञानिक, मार्गदर्शक एवं प्रशिक्षक इसरार सैयद ने बच्चों के मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और शैक्षणिक पहलुओं से संबंधित समस्याओं को सुलझाने के लिए बच्चों को टिप्स एवं लीडरशिप का प्रशिक्षण दिए। श्री सैयद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में यह बहुत ही आवश्यक है कि हम अपनी मनोवैज्ञानिक समस्याओं को पहचान पाएं, उसका आसानी से समाधान कर पाएं और अपने नेतृत्व क्षमता को विकसित कर पाएं। जब हम अपनी मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान नहीं कर पाते हैं तो अवसाद के शिकार हो जाते हैं। जिसके कारण हमारे अंदर प्रतिभा होने के बावजूद भी हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल नहीं हो पाते हैं। इसलिए इस तरह की कार्यशाला का आयोजन युवावस्था के बच्चों के साथ-साथ बड़ों के लिए भी जरूरी है। शिक्षा निदेशिका डॉक्टरआलम ने कहा कि मैं खुद एक मनोवैज्ञानिक हूं और मुझे अच्छी तरह मालूम है कि उच्च विद्यालय श्रेणी के छात्र-छात्राओं की मनोवैज्ञानिक समस्याएं क्या होती है और समय के अंदर ही उनका समाधान करना क्यों जरूरी है। पाम इंटरनेशनल स्कूल प्रबंधन समिति की हमेशा यह कोशिश रहती है कि हम अपने स्कूल के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्कूली सिलेबस से हटकर भी कुछ अलग प्रदान कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति मुंबई से आए अतिथि श्री सैयद का शुक्रिया अदा करती है। कार्यशाला का जहां छात्र-छात्राओं ने भरपूर लाभ उठाया वहीं स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने भी लाभ उठाया। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्रधानाध्यापिका लुबना फातिमा ने किया।



