Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

बीजेपी धर्म के नाम पर लड़ाने की कोशिश कर आदिवासी एकता को तोड़ने की साजिश कर रही है : तिर्की

राची, झारखण्ड | मई | 15, 2024 ::

झारखंड आंदोलनकारी नेता प्रभाकर तिर्की ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में किया हटिया विधानसभा का दौरा

रांची। झारखंड आंदोलनकारी तथा आदिवासी नेता प्रभाकर तिर्की ने बुधवार को रांची लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी सहाय के समर्थन में हटिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा कर उनके पक्ष में वोट देने की अपील मतदाताओं से की। हटिया विधानसभा क्षेत्र के अंतरगत एडचोरो, बाजपुर, तिघरा, गुडू सिमलिया, सहेरा, पंचायत के विविध गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें संविधान में आदिवासी, दलित, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक समुदाय को संविधान में दिए गए अधिकारों की जानकारी दी तथा संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस को बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया। श्री तिर्की ने कहा कि संविधान की रक्षा हमारे अस्तित्व की रक्षा के लिए जरूरी है। बीजेपी झारखंड के आदिवासियों को धर्म के नाम पर लड़ाने की कोशिश कर आदिवासी एकता को तोड़ने की साजिश कर रही है। हमें बीजेपी की इस मंशा का जवाब, अगामी चुनाव के माध्यम से देना है। बुधवार को जन संपर्क अभियान में लड्डा गांव के सपोर तिग्गा, तरूण तिर्की फरदीनन्द तिर्की, अनमोल मिंज जाबेर तिर्की, जेनेट तिर्की, जौरा चिंता मणि मिंज, मोहन उराँव, पीटर तिर्की, स्टीफन होरो, आश्रिता और प्रतिमा मुंडा, ज्योति होरो, विलियम तिग्गा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply