राची, झारखण्ड | मई | 14, 2024 ::
अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के द्वारा आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय हरमू रोड रांची में मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा के नेतृत्व में मुख्य रूप से गिरिडीह के काली बाड़ी चौक के स्थानीय निवासी वर्तमान में मोराबादी के प्रियांशु बाला सिन्हा ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी के नीति सिद्धांत एवं आजसू प्रमुख पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो से प्रभावित होकर आजसू का दामन थामा ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर प्रभारी जितेंद्र सिंह, महिला महानगर अध्यक्ष सीमा सिंह , प्रभा महतो, सत्येंद्र सिंह, ऋतु सहाय, बिरेंद्र प्रसाद, टिके मुखर्जी, अनिल कुमार, युवा आजसू से गौतम सिंह, अजीत कुमार, छात्र संघ से आशुतोष सिन्हा, सूर्या प्रकाश, राजेश सिंह इत्यादि उपस्थित थे ।




