Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

कोडिंग ट्रेनर्स के रूप में मारवाड़ी कॉलेज के 16 विद्यार्थियों का चयन

राची, झारखण्ड | मई | 13, 2024 ::

इमेंसिपेशन एडीटेक पीवीटी एलटीडी द्वारा चलाया गए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 16 बीसीए, बीएससी आईटी, सीएस विद्यार्थियों का हुआ चयन। रिटेन टेस्ट प्रोसेस में कुल 50 से अधिक विद्यार्थी हुए थे शामिल। टेस्ट के उपरांत इनका पर्सनल इंटरव्यू राऊंड भी हुआ। चयनित विद्यार्थियों को एक महा का निशुल्क ट्रेनिंग कंपनी की और से दिया जायेगा जिसके उपरांत वो अलग अलग किड्स स्कूलों में कोडिंग ट्रेनर के रूप में अपना योगदान देंगे। चयनित विद्यार्थियों मे अमित कुमार शर्मा, विकाश कुमार यादव, सचिन कुमार, अभिषेक कुमार, आशुतोष कुमार दुबे, प्रवीण कुमार नवीन, निशु कुमारी, अनामिका कुमारी, दीपक कुमार, मोहित कुमार, लव कुश कुमार गुप्ता, रयान अनवर, तौशीफ अंसारी, विकाश कुमार, रानी मेहता, मयंक कुमार सिंह शामिल रहे। प्राचार्या डॉ मनोज कुमार, प्लेसमेंट सेल संजोजक डॉ आर आर शर्मा, प्लेसमेंट सेल असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती, कोऑर्डिनेटर बीसीए/आईटी/सीएस डॉ संतोष कुमार रजक एंड डॉ शिवनंदन राम ने चयनित विद्यार्थियों को शुभ कामनाएं दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply