Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

पी एन सिंह बनाए गए रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी के प्रभारी

राची, झारखण्ड | मई | 10, 2024 ::

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और रांची लोकसभा सीट से प्रत्याशी धर्मेंद्र तिवारी के लोकसभा चुनाव के लिए पीएन सिंह को लोकसभा प्रभारी, आशीष शीतल मुंडा को सह प्रभारी और सोमेन दत्ता को इलेक्शन एजेंट नियुक्त किया गया है।

शुक्रवार को तिवारी के लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पार्टी के संरक्षक और जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने किया। चुनाव कार्यालय आनंद काम्प्लेक्स, लालपुर, रांची में अवस्थित है।

 

Leave a Reply