Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित कैनवास बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता मे जर्नो एस्ट्रोम बना विजेता : कप्तान राकेश सिंह मैन ऑफ द सीरीज

राची, झारखण्ड | मई | 02, 2024 ::

क्रिक जर्नो और रांची जिला प्रशासन के स्वीप कोषांग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कैनवास बॉल दिवा रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब जर्नो एस्ट्रोम की टीम ने जीत लिया। खिताबी मुकाबले में जर्नो एस्ट्रोम ने जर्नो ब्लास्टर्स को 15 रन से हराया। मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मुख्य स्टेडियम में किया गया। जिसमें 8 टीमों ने हिस्सा लिया।
जर्नो एस्ट्रोम के कप्तान राकेश सिंह को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। जर्नो ब्लास्टर्स के मनोज सिंह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, जर्नो ब्लास्टर्स के ही प्रिंस श्रीवास्तव को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, जर्नो एस्ट्रोम के शिव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और जर्नो एस्ट्रोम के संदीप नाग को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

इससे पहले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, पूर्व रणजी खिलाड़ी सरफराज अहमद, अजातशत्रु, एस पी गौतम और मोनू सिंह ने जिला स्वीप कोषांग के प्रभारी सह रांची डीडीसी दिनेश कुमार यादव व अन्य अधिकारियों के साथ गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का आधिकारिक आगाज किया। इस अवसर पर सभी अतिथियों व उपस्थित खिलाड़ियों को आगामी 25 मई को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई।

फ्रेंडली मैच में क्रिक जर्नो XI ने स्वीप XI को हराया

प्रतियोगिता के दौरान मतदाता जागरूकता के मूल संदेश के साथ क्रिक जर्नो XI और स्वीप XI के बीच एक फ्रेंडली मैच भी खेला गया। इस मैच में क्रिक जर्नो XI ने स्वीप XI को आसानी से हरा दिया। स्वीप XI के दिनेश कुमार यादव को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मोनू को मैन ऑफ द मैच और राकेश सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।

क्रिक जर्नो खेल के प्रति जुनूनी पत्रकारों की एक निबंधित संस्था है जिसकी पहल पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

Leave a Reply