Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

कारपोरेट पैसेंजर्स जो बिना लगेज के सफर करते हैं उन्हें किराये में छूट देनी चाहिए : चैंबर

राची, झारखण्ड | मई | 02, 2024 ::

इंडिगो एयरलाइंस की सेवाओं में विस्तार से जुड़े बिंदुओं पर चैंबर भवन में झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों और एयरलाइंस के वरीय पदाधिकारियों के बीच सकारात्मक बैठक हुई। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने रांची से जयपुर, रांची से बगडोगरा टू गुवाहाटी, रांची से रायपुर, गुवाहाटी, सूरत, बनारस, अमृतसर के अलावा देवघर से बंगलुरू, मुंबई इंडिगो की सीधी फ्लाईट चलाने को जरूरी बताया। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए उन्होंने रांची से दिल्ली के लिए अर्ली मॉर्निंग डिपार्चर तथा देर रात दिल्ली से रांची फ्लाईट सेवा की उपलब्धता की बात भी कही। कहा कि इससे यात्री एक दिन में ही रांची से दिल्ली आना-जाना कर सकेंगे। साथ ही उन्होंने इंडिगो की सर्वोत्तम सेवाओं की प्रशंसा की।

सीविल एवीयेशन उप समिति के चेयरमेन डॉ. अभिषेक रामाधीन एवं श्रवण राजगढिया ने संयुक्त रूप से हवाई किराये को संतुलित रखने की बात कही। यह कहा कि किराये को लेकर यात्रियों में हमेशा असंमजसता की स्थिति बनी रहती है। यह भी सुझाया कि कारपोरेट पैसेंजर्स जो बिना लगेज के सफर करते हैं उन्हें किराये में छूट देनी चाहिए। साथ ही गंभीर बीमारियों से ग्रसित पैसेंजर एवं दिव्यांगजनों को भी किराये में रियायत देने की पहल होनी चाहिए।

सह सचिव शैलेष अग्रवाल ने इंडिगो के अधिकारियों को अपनी विस्तृत मांग से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइटों में हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने तथा रांची से दुबई, सिंगापुर, बैंकॉक के लिए इंटरनेशनल फ्लाईट स्टॉर्ट करने की बात कही। चर्चाओं के क्रम में सदस्यों ने रांची लखनउ की इंडिगो सेवा के बंद होने से हो रही परेशानी, फेयर प्राइज को कंट्रोल रखने, सावन मेला के समय रांची से बडा एयरक्राफ्ट चलाने तथा रांची एयरपोर्ट पर बैगेज स्क्रीनिंग के लिए इंस्टॉल्ड सिस्टम को जल्द चालू करने की बात कही गई।

इंडिगो एयरलाइंस के वरीय अधिकारियों ने चैंबर के द्वारा दिये गये सभी सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। सभा का संचालन सह सचिव अमित शर्मा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सीविल उप समिति चेयरमेन श्रवण राजगढ़िया ने किया।

बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, राहुल साबू, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ज्योति कुमारी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित माहेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य डॉ0 अभिषेक रामाधीन, प्रवीण लोहिया, संजय अखौरी, नवजोत अलंग, सदस्य श्रवण राजगढिया, राजीव चौधरी, अमित अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, जेडी लूईस, दिलीप कुमार, संजीव पोद्दार, अंकिता वर्मा, कौशल मिततल के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply