Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

चैंबर भवन में प्याउ की व्यवस्था

राची, झारखण्ड | मई | 02, 2024 ::

भीषण गर्मी को देखते हुए झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स के द्वारा चैंबर भवन के प्रवेश द्वार पर प्याउ की व्यवस्था की गई है। प्याऊ की शुरुआत के मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण लोहिया, सदस्य विकास सहाय, कुमार प्रशांत गुप्ता और आरएन द्विवेदी मौजूद थे। चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने कहा कि रांची में दिनों दिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए चैंबर भवन के प्रवेश द्वार पर प्याउ की व्यवस्था की गई है ताकि आने-जानेवाले राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सके और उन्हें थोडी राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने प्रचंड गर्मी को देखते हुए मानवता के आधार पर अन्य सभी व्यापारिक संस्थाओं एवं संस्थानों से भी अपने प्रतिष्ठान के बाहर अस्थाई प्याउ लगाने की अपील की।

Leave a Reply