राची, झारखण्ड | मई | 01, 2024 ::
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के रांची आगमन पर संपूर्ण मारवाड़ी समाज के द्वारा हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन के प्रांगण में स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन झारखंड जोन 6 द्वारा मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र व उनके सम्मान में विप्र फाउंडेसन की ओर से अभिनंदन पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन शर्मा ,उपाध्यक्ष निरंजन लाल शर्मा, संगठन महामंत्री प्रमोद सारस्वत, कोषाध्यक्ष अजय दाधीच, शशांक भारद्वाज शिव शंकर हरित उपस्थित थे।




