राची, झारखण्ड | अप्रैल | 04, 2024 ::
मारवाड़ी महाविद्यालय रांची के जेसी बोस सभागार में निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता संबंधी प्रतियोगिता के लिए निर्मित दो लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया।
नैतिक मतदान के थीम पर लघु फिल्मों का निर्माण महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा किया गया है।
फिल्म प्रदर्शन के पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों का यह रचनात्मक प्रयास प्रशंसनीय और सामाजिक जागरूकता के लिहाज से ज्यादा प्रभावशाली है। ऐसे प्रतियोगिताओं में ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित हो।
महाविद्यालय के प्रोफेसर इंचार्ज डॉ आर आर शर्मा एवं फोटोग्राफी एवं फिल्म निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुशील अंकन ने भी अपने संबोधन में विद्यार्थियों के रचनात्मकता की प्रशंसा की तथा और बेहतर करने के लिए तकनीकी पक्षों पर ध्यान दिलाया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ संजीव चतुर्वेदी, डॉ घनश्याम प्रसाद, डॉ ज्योति किंडो , डॉ सुमंती , डॉ अशोक कुमार, अमित कुमार,जूरा होरो आदि विशिष्ट तौर पर उपस्थित रहे।
पूरे कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी जय प्रकाश रजक एवं धन्यवाद ज्ञापन अनुभव चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजहर , प्रियांशी, अतुल,शीवम् , अमित पाण्डेय, अमित कुमार, खुशी विश्वकर्मा, ऋषि , मयंक,सुजल , आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



