Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के अंग्रेजी विभाग में वॉल ऑफ फेम का अनावरण

राची, झारखण्ड | मार्च | 23, 2024 ::

संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के अंग्रेजी विभाग में वॉल ऑफ फेम का अनावरण किया गया। साथ ही साथ विभाग के साहित्यिक क्रिया कलापों के प्रदर्शनी हेतु समर्पित बोर्ड का भी अनावरण किया गया।

अनावरण समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ फादर नाबोर लकड़ा ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों में सृजनात्मक शक्तियों की कमी नहीं है और महाविद्यालय प्रबंधन उनकी इस शक्ति को निखारने हेतु हर संभव प्रयास एवं व्यवस्था करने को तत्पर है।
उप प्राचार्य डॉ फ़ादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि नारी शक्ति को समर्पित कलाकृतियों को सराहते हुए कहा की महाविद्यालय प्रबंधन महिला सशक्तिकरण को व्यापक मंच देने को तत्पर है। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनामतक शक्ति को भी सराहा| मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ जूही होरो सहित अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापकगण व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply