Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

क्रिकेटर सुनील ग्वास्कर ने करीम रस्तोरेंट के डिनर में मटन बर्रा, मटन बिरयानी, मटन कोरमा और चिकेन रेशमी कबाब की जम कर तारिफ की

राची, झारखण्ड | फरवरी | 27, 2024 ::

सैनिक बाजार स्थित करीम रेस्तरेन्ट में देश के प्रसिध्द क्रिकेटर सुनील ग्वास्कार ने डिनर का लुत्फ उठाया। झारखंड कंट्री क्रिकेट क्लब के निदेशक आर्शी आलम पप्पु की अग्वाई में करीम रस्तोरेंट पहुचे। रस्तोरेंट में पहले से बैठे ग्राहक अपने बीच अचानक ग्वास्कार को देख भौचक रह गये। ग्राहकों ने ग्वास्कार का जोरदार स्वागत किया। ग्वास्कार ने आलम परिवार के प्रति आभार ब्यक्त किया।

ग्वास्कार ने डिनर में मटन बर्रा, मटन बिरयानी, मटन कोरमा और चिकेन रेशमी कबाब की जम कर तारिफ की। उन्होँने अपने आवभगत स्वभाव देख विभोर होते हुये कहा की आर्शी आलम पप्पु के तरह ऐसा दोस्त मिला है जिसे जीवन में भुलाना मुश्किल है। श्री ग्वास्कार ने होटल की बेवस्था और रख रखाव की जम कर तारिफ की।
उनके स्वागत में झारखण्ड सरकार के अल्पसंख्यक एंव खेल मंत्री हफिजुल हसन, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपधक्ष शमशेर आलम, होटल के संचालक मो जमाल, शाहबाज आलम, मो उमर, मो अनस आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply