Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

प्रथम सुकोकाई राज्य स्तरीय कराटे चैम्पियनशिप मे रांची अव्वल

राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 15, 2023 ::

आज प्रथम सुकोकाई झारखण्ड राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप के समापन समारोह में राजधानी के करमटोली चौक स्थित धूमकुडिया भवन में संपन्न हुई.
इस अवसर पर डॉ. बब्बू ने कहा कि झारखण्ड के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है और उन्हें हर परिस्थिति में अपना हौसला बरकरार रखना चाहिये.
इस चैंपियनशिप में झारखण्ड के अनेक जिले के खिलाड़ियों ने भाग लिया. आज समापन के दौरान सभी खिलाड़ियों ने यह संकल्प लिया कि वे अगले नवरात्रि के दौरान और हमेशा राज्य में सांप्रदायिक सद्भावना को मजबूत करने के प्रति संकल्पित रहेंगे.

आज के समापन समारोह में झारखण्ड विधानसभा की मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुपर्णा दत्ता, समाजसेवी श्रीमती स्वप्ना चटर्जी, समाजसेवी अभिषेक कुमार मिंकु, नृत्यागना एवं कलाकार सिम्मी गोश्वामी ने मुख्य रूप से पुरस्कार वितरण किया.

इस प्रथम राज्य स्तरीय सुकोकाई कराटे चैंपियनशिप में राज्य के रांची, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गिरिडीह, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, दुमका आदि जिलों के 200 कराटे छात्र-छात्रा शामिल हुए.

इस राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप में सभी प्रतिभागियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया.

प्रथम राज्य स्तरीय सुकोकाई कराटे चैंपियनशिप में प्रथम स्थान रांची जिला 100 स्वर्ण पदक 75 रजत पदक और 50 कांस्य पदक लाकर प्राप्त किया

दूसरे स्थान पर बोकारो जिला 50 स्वर्ण पदक 40 रजत पदक और 30 कांस्य पदक

तीसरे स्थान पर हजारीबाग की टीम ने 40 स्वर्ण पदक 30 रजत पदक 25 कांस्य पदक प्राप्त किया.

इस प्रतियोगिता के जूनियर मेल इंडिविजुअल काटा में
प्रथम स्थान रांची के दिव्यांश श्रीवास्तव दिव्यांश,
द्वितीय स्थान राहुल कुमार बोकारो,
तृतीय स्थान रोहित सिंह हजारीबाग
ने जबकि बालिका वर्ग सीनियर में
प्रथम स्थान पलक साहु रांची,
द्वितीय स्थान रानी कुमारी खूंटी और
तृतीय स्थान सपना कुमारी बोकारो
ने प्राप्त किया,

कैडेट मेल काटा
अर्णव सिन्हा प्रथम स्थान,
द्वितीय स्थान पर संजीत कुमार खूंटी और
तृतीय स्थान पर धनबाद के कुमार गौरव रहे.

Leave a Reply