Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न
====================================
अपर पुलिस महानिदेशक, खेल संघ के पदाधिकारीयों एवम खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत किया

====================================

राची, झारखण्ड  | फरवरी  | 18, 2023 ::

पर्यटन, कला संस्कृति एवम खेल कुद एवम यूवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा सरकार की महत्वकांक्षी सहाय तीन दिवसीय राज्य स्तरीय सहाय खेल प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ शनिवार को समापन हो गया ।
इस प्रतियोगिता में उग्रवाद प्रभावित सिमडेगा, सरायकेला खूंटी,गुमला, पश्चिमी सिंहभूम
जिले के युवाओं को खेल के माध्यम से भटकाव को रोकने एवम फुटबॉल,वालीबॉल, हॉकी एवम एथलेटिक्स स्पर्धा में बेहतरीन प्रर्दशन करने के लिए बालक तथा बालिका वर्ग के 14 वर्ष से 19 वर्ष के प्रतिभागियों को पंचायत तथा जिला स्तर से निखारकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागेदारी कराई गईं जिसमें राज्य स्तर पर कुल 510 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिन्हें प्रत्येक प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को
मेडल, ट्रॉफी , सर्टिफिकेट एवम 10,000 हजार रूपए, द्वितीय को 7000 हजार एवम तृतीय को 5000 रूपये की राशि प्रदान की जा रही है।

*फाइनल परिणाम

*हॉकी बालिका
विजेता – गुमला
4-1
उपविजेता – सिमडेगा

*हॉकी बालक

विजेता – पश्चिमी सिंहभूम
2-1
उपविजेता – गुमला

*वॉलीबाल बालक
विजेता -पश्चिमी सिंहभूम
उपविजेता – खूँटी

*वॉलीबाल बालिका

विजेता -पश्चिमी सिंहभूम
उपविजेता – गुमला

*एथलेटिक्स
*200 मीटर बालक*
I – हरीश डोंगो- सरायकेला
Il – सिवन बारी -पश्चिमी सिंहभूम
III -सोनू कुमार – गुमला

*200 मीटर बालिका
I – सेनुका महतो- सरायकेला
Il – बोयता प्रिया सिमडेगा
III जानो टीयू – पश्चिमी सिंहभूम

*फुटबॉल बालिका

विजेता – पश्चिमी सिंहभूम
2-0
उपविजेता – सिमडेगा

*फुटबॉल बालक

विजेता – सरायकेला
पेनाल्टी में 5-4
उपविजेता – पश्चिमी सिंहभूम

संत अन्ना विधालय ,रांची,जैप 10 महिला बटालियन, रांची एवमकस्तूरबा आवासीय विद्यालय
ओरमांझी, रांची द्वारा बैंड डिस्प्ले ने किया गया। वहीं
न्यू झारखंड कला संगीत सृजन केन्द्र, रांची द्वारा मनमोहक नागपुरी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि
अपर पुलिस महानिदेशक
संचार एवम तकनीकी सेवाए
श्री आर. के. मल्लिक (भा. पु. से.), खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, विशिष्ट अतिथि मधुकांत पाठक महासचिव झारखंड ओलंपिक संघ, भोला नाथ सिंह हॉकी इंडिया के महासचिव, बी. एन. भूषण हॉकी इंडिया के संयुक्त सचिव, विक्रम पाल हॉकी इंडिया सिनियर कंपटीशन मैनेजर,ओलंपियन मनोहर टोपनो, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता नरेंद्र सिंह सैनी,उपनिदेशक साझा देव शंकर दास, साई प्रभारी बिनोद सिंह, देवेन्द्र सिंह जिला खेल पदाधिकारी गुमला, सिमडेगा, पलामू, जामताड़ा, कोच हरेंद्र सिंह, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी समेत अन्य उपस्थित
थे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन आयोजक सचिव सह जिला खेल पदाधिकारी रांची संजीत कुमार ने किया।

Leave a Reply