Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

अनुबंधित चिकित्सा कर्मी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के आवास का घेराव

राची, झारखण्ड  | फरवरी | 15, 2023 ::  झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ एवं झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के संयुक्त तत्वाधान में आंदोलन का 30आ वां दिन तथा आमरण अनशन का 23 वा दिन होने जा रहा है पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अनुबंधित चिकित्सा कर्मी ने स्वास्थ्य मंत्री झारखंड सरकार के आवास का रोष पूर्ण तरीके से उचित एक सूत्री मांग नियमितीकरण को लेकर घेराव किया और अपने मांग के समर्थन मे नारे लगाए लेकिन पहले से माननीय स्वास्थ्य मंत्री अपने आवास पर नही थे।  करोना योद्धा ने सम्पर्क साधने कि भरपूर कोशिश कि लेकिन सम्पर्क नही हो पाया। अन्तत सभीलोग गोलबंद होकर आवास के सामने डटे रहे तथा अपने मांग के समर्थन मे आक्रोश पूर्ण नारेबाजी की। यक्ष्मा प्रयोगशाला प्रावैधिक संघ के राज्याध्यक्ष श्री मुकेश ठाकुर ने कहा कि कितना दिन हम लोगो से भाग कर स्वास्थ्य मंत्री जी रहेगे हम सभी झारखंड के ही मुलवासी , आदीवासी है उन्होने स्वास्थ्य मंत्री जी को कहा की संवाद स्थापित कर नियमितीकरण हेतु बीच का रास्ता निकाले ताकि राज्य की आमो आवाम के स्वास्थ्य की रक्षा हो सके।
वरिष्ठ साथी आलोक तिवारी जी ने कहा कि करोना योद्धा को नियमितीकरण कर सरकार को अपनी वादा निभाना चाहिए। राज्याध्यक्ष मीरा जी ने कहा कि अगर सरकार हमारी मागो को नही मानती है तो आन्दोलन और आक्रामक होगा जिसकी जिम्मेदारी सीधे विभाग के मुखिया की होगी। वरिष्ठ साथी नवीन जी ने कहा कि कब सरकार की नींद खुलेगी कब सरकार जगेगी ताकि जो साथी 16-17 सालो से अनुबंध पर कार्यरत है उनका नियमितीकरण हो सके। महासचिव जुही मीनज ने कहा की वादा खिलाफी कभी सहन नही करेंगे सरकार को सभी को नियमितीकरण करना होगा नही तो जोरदार तरीके से आन्दोलन होगा।
विनिता जी ने कहा साथी का आन्दोलन कभी व्यर्थ नही जाएगा।

Leave a Reply