रांची, झारखण्ड | फरवरी | 11,2023 :: कांके रोड स्थित न्यूक्लियस हाइट्स माल में द क्रेप कैफे का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसका उद्घाटन सांसद संजय सेठ ने किया।
द क्रेप कैफे का रांची शहर में दूसरा ब्रांच है।
पहला ब्रांच लालपुर स्थित न्यूक्लियस माल में है।
मौके पर सांसद श्री सेठ ने द क्रेप कैफे की सफलता की कामना करते हुए कहा कहा कि रांची शहर का तेजी से विकास कर रहा है।
शहर के हर क्षेत्र में लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ इंजॉय कर सकते है।
द क्रैप कैफे की संचिलका सुतापा नंदी ने बताया कि ब्रेकफॉस्ट, ऑमलेट, फ्रैच टोस्ट, बर्गर, सैंडविच, क्रॉन क्रैप्स, स्वीट क्रैप्स, कॉफी, टी, बबल टी, आइसड कॉफी, आइसड टी, मिल्कसेक, कॉकटेल समेत अन्य वैराइटी को मैन्यू में शामिल किया गया।
सभी खाने और पीने की सभी वैराइटी पॉकेट फ्रैंडली है।
लोग अपने परिवार और दोस्तों से क्वालिटी टाइम यहां व्यतित कर सकते हैं।
मौके पर चंदन सिन्हा, विनय प्रताप सिंह, आयुष सिन्हा, प्रियार्ग्मन, तेस्वनी विवेक, नीतिश समेत अन्य लोग मौजूद थे।




