Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

चिन्मय गीता गायन प्रतियोगिता 2022 की नगरस्तरीय प्रतियोगिता की एक इकाई (12 में से 6 नगर ) का पुरस्कार वितरण उत्सव सम्पन्न

चिन्मय गीता गायन प्रतियोगिता 2022 की नगरस्तरीय प्रतियोगिता की एक इकाई (12 में से 6 नगर ) का पुरस्कार वितरण उत्सव सम्पन्न

चिन्मय गीता गायन प्रतियोगिता 2022 के 12 नगरों के 6 नगरों की नगर स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार हेतु चयनित प्रतिभागियों को आज रविवार , दिनांक 8 जनवरी , 2023 को चिन्मय मिशन, रांची के आचार्य पूज्य स्वामी परिपूर्णानन्द के सानिध्य में पुरस्कृत किया गया ।
वे 6 नगर निम्नलिखित हैं ।

* स्वामी चिन्मयानंद नगर
(ब्रिजफोर्ड जी पी जालान मेमोरियल स्कूल , स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल, आचार्यकुलम, नामकुम , कैरली स्कूल , सच्चिदानंद ज्ञान भारती स्कूल, डोरण्डा , योगदा सत्संग कन्या विद्यालय , चुटिया)

2) स्वामी दयानन्द नगर
(लौयला कौन्वेंट , बूटी मोड़ , डी ए वी पब्लिक स्कूल , बरियातू , एस आर डी ए वी स्कूल ,पुनदाग , डी ए वी कपिल देव स्कूल , कडरू, डी ए वी नन्दराज पब्लिक स्कूल , बरियातू )

3) विक्रम साराभाई नगर (ब्रिजफोर्ड स्कूल),

4) होमी जहांगीर भाभा नगर (डी पी एस स्कूल)

5,)बिरसा मुंडा नगर ( टेंडर हार्ट स्कूल),

6) डा. केशव बलिराम हेडगेवार नगर (एस एस वी एम , धुर्वा)
पुरस्कार पाने वाले प्रतिभागियों के नामों की सूचि संलगन‌ है ।

कार्यक्रम का संपादन निम्नप्रकार से सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम संचालन प्रतियोगिता के मुख्य कोर्डिनेटर श्री वेद प्रकाश बागला ने किया ।

मंगलाचरण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।

पूज्य स्वामी जी का माल्यार्पण चिन्मय युवा केन्द्र के श्री विशाल सरायका ने किया।
सभी छात्राओं द्वारा सामूहिक गीता के 10 श्लोकों का सस्वर गायन किया गया ।
चिन्मय सेवा ट्रस्ट के सचिव श्री वी के गढ़यान जी द्वारा स्वागत सम्बोधन किया गया। गीता गायन प्रतियोगिता एवं चिन्मय मिशन की अन्य गतिविधियों के बारे में सचिव श्री श्याम टोरका जी द्वारा संक्षेप में बतलाया गया ।
पूज्य स्वामी परिपूर्णानन्द जी द्वारा युवाओं, माता पिता व शिक्षकों को प्रेरणादायक आशीर्वचन दिया गया । उन्होंने कहा की एक वाक्य में गीता ज्ञान यह है कि कर्तव्य न करने की नासमझी हटा उत्साह पूर्वक कर्तव्य करने की समझ देना है ।
नचिकेता के सन्दर्भ को उल्लिखित करते हुए कहा कि सभी बच्चों को छोटे अनित्य उद्येश्य को नहीं स्वीकार कर बड़े लक्ष्य पर मन को स्थिर करना है ।
चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण का संचालन चिक श्री नीतीश बागला, विशाल सरायका एवं सहयोगी गण द्वारा किया गया ।
धन्यवाद ज्ञापन – सहायक सचिव श्री अशोक अग्रवाल द्वारा किया गया । श्री विजय सरायका , श्री प्रेम प्रकाश आर्य , श्री अशोक मंगल , श्री प्रमोद जी एवं‌ बड़ी संख्या में अभिभावक गण उपस्थित थे।
शांति पाठ के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

Leave a Reply