* देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री के नाम पर देश और राज्य में हो महिला शिक्षिका दिवस
– ओबीसी मोर्चा।* राजधानी में माता सावित्री बाई फुले का आदमकद प्रतिमा स्थापित हो -राजेश गुप्ता।
रांची, झारखण्ड | जनवरी | 03, 2023 :: माता सावित्रीबाई फुले ने देश में कठिन संघर्ष कर महिलाओं के लिएll शिक्षा का द्वार खोलने का आन्दोलन चलाया था, जिसका परिणाम है कि आज भारत की नारियां देश ही नहीं;बल्कि विदेशों में भी परचम लहरा रही है।
राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा झारखंड सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता है कि सरकार ने सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना का शुभारंभ किया है।
ज्ञात हो कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने माता सावित्रीबाई फुले के नाम पर विभिन्न योजनाओं का नामांकरण करने, स्कूल- कॉलेज में उनकी तस्वीर लगाने और सार्वजनिक स्थलों पर उनकी आदमकद प्रतिमा लगाने की मांग की थी।
उक्त बातें आज राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने प्रदेश कार्यालय में देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित करने के पश्चात् कहा।
*श्री गुप्ता ने सरकार से मांग किया है कि जिस तरह से देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है, उसी तरह से देश में महिला शिक्षिका दिवस मनाई जाए।* ताकि बच्चों के बीच उनके बारे में संदेश और प्रेरणा जा सके, जो संघर्ष और बलिदान माता सावित्रीबाई फुले ने दिया है ,उसके लिए देश के समस्त नारी जाति के साथ पुरुष जाति भी आज उनका कृतज्ञ है।इस अवसर पर अभय प्रसाद, राम लखन साहू, संतोष शर्मा, श्याम सुंदर प्रसाद, शिव प्रसाद साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।




