Breaking News Latest News झारखण्ड

सावित्रीबाई फुले एक महान समाज सुधारक : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर

रांची, झारखण्ड  | जनवरी  | 03, 2022 :: भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर के तत्वाधान में महान समाज सुधारक प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 193 जयंती समारोह कांके रोड स्थित मोर्चा के महानगर कार्यालय में संपन्न हुईl कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राम लगन राम संचालन महामंत्री विनोद राजन ने किया कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा नेता उपेंद्र कुमार रजक, नकुल तिर्की, राजेश भगत ,विकास कुमार रवि ,राकेश राम, मनोज कुमार मालाकार, संजय मालाकार उपस्थित थे।कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ किया गया। मौके पर उपस्थित उपेंद्र रजक, राम लगन राम ,नकुल तिर्की ,राजेश भगत, राकेश राम, नीरज नायक ने कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी बहुजन समाज में जन्मे सभी संत महात्माओं को जीवन एवं संघर्षों को आगे लाने का प्रयास किया है पूर्ववर्ती सरकारों ने बहुजन समाज में जन्मे संत महात्माओं को जीवन संघर्षों को कभी सामने नहीं लाया वह सिर्फ वोट के लिए यूज एंड थ्रो के रूप में उपयोग किया *माता सावित्रीबाई फुले की जन्म 3 जनवरी 1831 ईस्वी को महाराष्ट्र के सातारा जिले के नयागांव मैं हुआ था उनकी शादी 9 वर्ष की उम्र में ही हो चुकी थी उन्होंने ने 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में देश के सबसे पहले बालिका स्कूल की स्थापना की सबित्री बाई फुले जब लड़कियों को पढ़ाने जाती तो रास्ते में गंदी कीचड़ इत्यादि उन पर फेंकी जाती थी वे थैली में एक अतिरिक्त साड़ी लेकर जाती थी जबरदस्त सामाजिक विरोध के बाद भी उन्होंने विधवा विवाह, महिला अत्याचार ,छुआछूत का घोर विरोध किया दलित और महिलाओं के उठाने के लिए लिए मिशन चलाया महिलाओं की सुरक्षा के लिए* उन्होंने एक सेंटर की स्थापना की जिसका नाम *बाल हत्या प्रतिबंधक गृह* था उन्होंने महिलाओं के अस्तर एवं जीवन सुधार के लिए अनेकों कार्य किया आज जरूरत है उनके किए गए संघर्ष एवं जीवनी को को जन जन तक पहुंचाने का वही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि एवं पूजा होगी
कार्यक्रम उपस्थित थे -राकेश राम, नीरज नायक, संतोष कुमार रवि, संजय मालाकार, संतोष मालाकार, कुंदन सिंह, नैन पवार ,राजा भट्टाचार्य, बबन कुमार, जगदीश दास, नारायण नायक, सुग्रीव साहू, लल्लू मालाकार, अमन सैनी ,करण नायक, शंकर करमाली ,राजेंद्र राम, राजू रजक, प्रदीप लकड़ा, रंजीत रजक, संजय रविदास, यह जानकारी प्रदीप कुमार रवी नदी है

Leave a Reply