हज़ारीबाग़, झारखण्ड | दिसम्बर | 30, 2022 :: हज़ारीबाग़ एथलेटीक संघ और झारखण्ड एथलेटीक संघ के सयुंक्त तत्वाधान से हज़ारीबाग़ में झारखण्ड राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री चयन प्रतियोगिता 2022-23 आयोजित किया गया। चयनित खिलाडी झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करेगें। यह प्रतियोगिता जिला स्कूल से प्रारम्भ होकर झील परिसर इंदिरा गाँधी विद्यालय सेंट्रल जेल होते हुए सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूचि कुजूर,सदस्य झारखण्ड राज्य बाल संरक्षण आयोग झारखण्ड सरकार उपस्थित थी उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की यदि आप खेल को अपने कैरियर बनाने चाहते हैं तो ध्यान केंद्रित करते हुए खेल के एक इवेंट को माध्यम चुन लीजिये आज सरकार आपको खिलाड़ियों को आगे भी बढ़ा रही है और साथ में अच्छे खिलाड़ियों को नौकरी भी दे रही है।आज के चयन में चयनकर्ता सीडी सिंह महासचिव झारखण्ड एथलेटीक संघ साबिर हुसैन,हज़ारीबाग एथेलेटीक संघ,अनवर हुसैन, अजीत कुमार, प्रभात कुमार, अभिजीत पात्रो, सुबोध पासवान,अनुप राजेश लकड़ा उपस्थित थे। साथ में तकनीकी पदाधिकारी अशोक भट्टाचार्य, मुकेश कुमार, रवि कुमार, सौरभ हलधर, राहुल कुमार,सुबोध कुमार उपस्थित थे। रूट पायलट और ट्रैफ़िक कण्ट्रोल के लिए अनुकम्पा रुण्डा,प्रभात कुमार काजल कुमारी,दीपक कुमार, साक्षी कुमारी ने सहयोग किया।अंडर 18 पुरुष वर्ग 6 किलोमीटर दौड़ में लगभग उन्नीस मिनट बारहा सेकेण्ड का समय लेकर धनबाद के मोती लाल महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, उसके बाद इसी वर्ग में अरविन्द उराव लोहरदगा,वीरेंद्र कु यादव धनबाद, रोशन राय पु सिंघभूम, प्रदीप कुमार हज़ारीबाग,विश्वाजीत कुमार जामताड़ा का चयन हुआ।अंडर 18 महिला वर्ग चार किलोमीटर दौड़ में लगभग सोलह मिनट लेकर जामताड़ा की काजल कुमारी प्रथम स्थान साथ में इसी वर्ग में आशा कुमारी हज़ारीबाग, दीपिका खलखो हज़ारीबाग़,रिया कुमारी धनबाद,सबिता टोप्पो राँची,नीतू कुमारी कोडरमा,पम्मी कुमारी धनबाद का चयन हुआ। अंडर 16 पुरुष 2किलोमीटर में अमित कुमार महतो राँची,दीपक कुमार महतो हज़ारीबाग़,आकाशदीप किंडो गुमला,बिकास कुजूर गुमला का चयन हुआ।अंडर 16 महिला दो किलोमीटर महिला वर्ग में चिंतामनी टूटी राँची,और नेहा कुमारी हज़ारीबाग का चयन हुआ। सभी चयनित खिलाडी आगामी 8 जनवरी को असम के काजीरंगा में आयोजित राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री 2023 में झारखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगें। मंच संचालक अजीत कुमार ने अंत में सभी अतिथियों और खिलाड़ियों का धन्यवाद किया।
Related Articles
स्टेशन रोड होटल ओनर एसोसिएशन का झारखंड सरकार से होटलों को खोलने की परमिशन देने का आग्रह
रांची , झारखण्ड | अगस्त | 22, 2020 :: सुप्रीम कोर्ट का आदेश के बाद एग्जाम की तैयारी शुरू हो गई है | इसी परिपेक्ष में स्टेशन रोड होटल ओनर एसोसिएशन प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झारखंड सरकार से यह आग्रह करना चाहती है की वह होटलों को खोलने की परमिशन दें ताकि सभी विद्यार्थी […]
संत जेवियर कॉलेज रांची मे मना 76वा आजादी का अमृत महोत्सव
राची, झारखण्ड | अगस्त | 12, 2023 :: संत जेवियर कॉलेज रांची के राष्ट्र सेवा योजना (एन.एस.एस) , के द्वारा 10—12 अगस्त तक 76वा आजादी का अमृत मोहोत्सव मनाया गया। सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची की एनएसएस इकाई ने 76वा स्वतंत्र दिवस पर 3 दिवस का सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया । इसमें अनेक प्रोग्राम जैसे […]
साहिब श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरियों के रूट : 24 – 12 – 22 दिन शनिवार
राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 23, 2022 :: साहिब श्री गुरु गोविन्द सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरियों के रूट : 24 – 12 – 22 दिन शनिवार मेन रोड की प्रभात फेरी बसों द्वारा ब्रिटिश लाइब्रेरी ओंकार सिंह , दामोदर सिंह , बलबीर मेहता , हरजीत सिंह होड़ा , संजय […]