राची, झारखण्ड | दिसंबर | 26, 2022 :: राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2022 का आज पर्यटन, कला ,संस्कृति ,खेलकूद युवा कार्य विभाग के सचिव मनोज कुमार ने बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी में दीप प्रज्वलित एवं गुब्बारा उड़ा कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर खेलकूद विभाग के निदेशक श्रीमती सरोजनी लकड़ा , उपनिदेशक साझा देवशंकर दास, साईं प्रभारी विनोद कुमार सिंह, झारखंड ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे पूर्व हॉकी, ओलंपियन मनोहर टोपनो, सहायक फुटबॉल कोच सुनील कुमार, खेल परामर्शी देवेंद्र कुमार सिंह के अलावे 24 जिला के जिला खेल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे ।
अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को शाल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर स्वागत भाषण कहते हुए उपनिदेशक साझा सह सचिव खेलकूद युवा कार्य निदेशालय के देव शंकर दास ने कहा कि मुख्यमंत्री फुटबॉल कप प्रतियोगिता बहुत ही बड़े पैमाने पर खेला जा रहा है इसमें पंचायत स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के खिलाड़ी भाग लेते हैं साथ ही वह अपना जौहर दिखाते हुए आज इस मुकाम पर तक पहुंचे ।
मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल नीति के बन जाने से खिलाड़ियों को बहुत ही सहयोग मिलेगा।
डे बोर्डिंग एवं आवासीय प्रशिक्षकों से संबंधित मार्गदर्शिका भी बन गई है ,जिससे प्रशिक्षकों को भी विभाग की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की की जाएगी ।
सरकार का प्रयास है कि सभी जिलों में खेल स्टेडियम, खेल का मैदान आवासीय सेंटर इत्यादि की व्यवस्था एवं सभी खिलाड़ियों को खेल किट एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराया जाएगा ।
मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2022 के लिए सभी प्रतिभागी लगभग 85000 खिलाड़ियों को पूर्ण फुटबॉल किट उपलब्ध कराया गया है ।
निदेशक महोदय ने अपने वक्तव्य में कहां कि मैं भी एक खिलाड़ी रह चुकी हूं और खिलाड़ियों के दुख दर्द को समझताती हूं जितना संभव हो सके आपके परेशानियों को मैं दूर करूंगी ताकि आने वाले समय में आप बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर सकें साथ ही साथ राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य एवं देश का नाम रोशन करें और अपनी पहचान बनाएं।
आज खेले गए मैच के पुरुष वर्ग में धनबाद जोन के विजेता टीम ने रांची जोन के उपविजेता टीम को 2-0 से हराया पहला गोल धनबाद की ओर से राजकुमार मुर्मू ने 53 मिनट में अमर मुर्मू ने 62 मिनट में किया।
दूसरे मैच में रांची जोन के विजेता टीम एवं धनबाद जोन के उपविजेता टीम के साथ खेला गया ।दोनों टीमों ने एक-एक गोल कर मैच को ड्रॉ किया ।
रांची की ओर से 44 मिनट में राजवंश एवं धनबाद की ओर से राहुल कुमार ने सातवें मिनट में गोल किया।
मंदिर मैदान में भी दो महिला वर्ग के मैच खेले गए पहला मैच रांची जोन के विजेता एवं धनबाद जोन के विजेता टीम के साथ खेला गया ।जिसमें रांची जोन के विजेता टीम ने धनवाद टीम के उपविजेता टीम को 2-0 से हराया रांची की ओर से पूनम कुमारी ने 35 मिनट में एवं सोनी कुमारी ने 48 मिनट में गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई जबकि दूसरा मैच इसी मैदान में धनबाद जोन के विजेता एवं रांची जोन के उपविजेता के साथ खेला गया मैच गोल रहित रहा। अभी मैंच जारी है।



