राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 18, 2022 :: सरना रत्न दादा वीरेंद्र भगत स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन रविवार को पुगरू की टीम पेनाल्टी शूट में विजयी रही रांची । ऐतिहासिक हरमू मैदान में रविवार को आदिवासी एकता मंच द्वारा आयोजित सरना रतन दादा वीरेंद्र भगत स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरे दिन पहला मैच माचो सिटी पुनदाग बनाम तुपुदाना पुगरु के बीच खेला गया। पुगरु की टीम पेनाल्टी शूट में विजय रही पहला मैच का मैन ऑफ द मैच युवा गोलकीपर आकाश को दिया गया तथा दूसरा मैच एफसी नैसराय बनाम संत जान्स रांची के बीच खेला गया जिसमें एफसी नैसराय एक गोल से विजय रही जिसका मैन ऑफ द मैच सुरेश उरांव को दिया गया आदिवासी एकता मंच के तमाम पदाधिकारी मैच को सफल बनाने में अपना सक्रिय भूमिका निभाई साथ ही साथ तमाम सक्रिय सदस्यों का विशेष योगदान रहा आज की इस बेस्ट मैच में विशेष रुप से आयोजन समिति के प्रमुख सदस्य नारायण राव हेमंत गाड़ी विशाल तिग्गा झरी लिंडा सोमा लाकड़ा पंकज टोप्पो कृष्णा उरांव सुधीर गाड़ी शंकर खलखो बिल्ला लोहरा सुलेन गाड़ी सहित कई लोग उपस्थित थे




