Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

तीन दिवसीय राँची जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण पुरुष-महिला फुटबॉल कप प्रतियोगिता सम्पन्न

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 14, 2022 :: खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड सरकार के तत्वावधान में तीन दिवसीय राँची जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण पुरुष-महिला फुटबॉल कप प्रतियोगिता का समापन आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी, राँची में किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि एडिशनल सचिव, जल संसाधन विभाग, झारखंड सरकार के संजय कुमार, विशिष्ट अतिथि राँची जिला के उप विकास आयुक्त विशाल सागर, अवर सचिव खेलकूद निदेशालय देव शंकर दास , अंतरराष्ट्रीय लाॅन बाॅल खिलाड़ी दिनेश महतो ने संयुक्त रूप से फाइनल मैच के पुरुष-महिला खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। मैच के उपरांत सभी विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं सभी विजेता-उपविजेता खिलाड़ी को पदक देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर स्वागत भाषण जिला खेल पदाधिकारी, राँची सह प्रतियोगिता के आयोजन सचिव संजीत कुमार ने किया। जबकि मंच का संचालन बंंबंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर-2, धुर्वा, राँची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा ने किया। इस अवसर पर बिरसी मुण्डू , प्रशिक्षक सुनील महली, काली चरण महतो, हसन अंसारी, अनमोल टोप्पो, राजू साहू, पुरन चन्द्र महली,अख्तर हुसैन,करम मुंडा,गोपाल तिर्की, मुकेश कुमार दीपक ठाकुर, प्रदीप राम,तपन कुमार राउत, रेफरी संयोजक मंगल मिंज ,सरोज नाथ महतो एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
पूरे प्रतियोगिता में राँची जिले के सभी अठारह प्रखंड के पुरुष-महिला की टीम बिरसा स्टेडियम, मोरहाबादी एवं मंदिर मैदान, मोरहाबादी में तीनों दिन मैच खेलकर दोनों वर्गो के विजेता-उपविजेता टीम जोनल प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की। महिला वर्ग के फाइनल मैच में अनगड़ा प्रखंड ने ओरमांझी प्रखंड को पेनाल्टी सूट में
4-2 गोल से जीत कर विजेता बना।
पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में कांके प्रखंड ने अनगड़ा प्रखंड को संघर्षपूर्ण मैच में 5-4गोल से जीतकर वेजेता बना।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रशिक्षक पूरन चंद्र महली ने किया।

Leave a Reply