वेंचर स्किल अंडर 14 क्रिकेट लीग जस्टिस सीसीने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी को हराया
रांची : जस्टिस क्रिकेट क्लब की टीम ने आज नेहरू स्टेडियम में खेले गए वेंचर स्किल अंडर फोर्टीन क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत ऑक्सफोर्ड क्रिकेट एकेडमी को 48 रनों से हराया जस्टिस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट पर 196 रन बनाए जिसमें हर्ष राज ने 83 और आदित्य प्रसाद ने 34 रनों का योगदान किया साइ यादव और युसूफ को दो-दो विकेट मिले जवाबी पारी में ऑक्सफोर्ड की टीम ने 30.4 ओवर में 148 रन ही बना सकी जिसमें वाशिफ ने 46 और अभिषेक ने 30 रनों का योगदान किया ऋषभ को तीन और राहुल को दो विकेट मिले



