रांची, झारखण्ड | नवम्बर | 25, 2022 :: मनप्रीत 146 की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद संत जेवियर स्कूल को आज हार का मुंह देखना पड़ा वही डीएवी कपिलदेव के सलामी बल्लेबाज क्रिस के नाबाद शतकीय पारी तथा डीएवी हेहल के के शांतनु ने 97 नाबाद पारी
खेली आरडीसीए के तत्वाधान में यहां चल रही वेंचुरा स्किल अंडर सिक्सटीन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में डीएवी कपिलदेव और डीएवी हेहल की टीम ने अपने-अपने मैच जीतकर पूरे अंक अर्जित किए गोल चक्कर मैदान में डीएवी हेहल की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया टीम ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट पर 300 रनों का पहाड़ स्कोर खड़ा किया जिसमें शांतनु ने 97 नवाज रनों की पारी खेली वहीं मयंक ने 37 और चल अक्षत झा ने 34 और रीशू ने 23 रनों का योगदान किया आकाश और हरिओम को दो-दो विकेट मिले जवाब में सफायर की टीम ने 33.1 ओवर में 219 रन पर सिमट गई टीम की ओर से यश ने 17 मोनू ने 42 और आनंद और अथर्अ ने 20-20 रन बनाया रिशु को तीन और ऋषभ को दो विकेट मिले
शाखा मैदान में खेले गए मैच में संत जेवियरके कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.5 ओवर में 257 रनों का योगदान किया जिसमें मनप्रीत ने 146 अनसु ने 20 जसप्रीत ने 25 रन टीम के लिए बनाया अक्षत ने तीन और सक्षम को दो विकेट मिले जवाबी पारी में डीएवी कपिलदेव की टीम ने 29.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 260 रन बनाकर मैच को जीत लिया जिसमें कृष ने शानदार शतकीय पारी खेली एक सौ रन बनाकर नॉट आउट रहे
किशन ने 43 अक्षत ने 70 रन की पारी खेली युवराज को एक विकेट मिला



