Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

पत्रकार परिवार से आती हूं इसलिए पत्रकारों की समस्याओं और चुनौतियों से भली भांति परिचित हूं :: नैंसी सहाय ( उपायुक्त, हजारीबाग )

 

 

हजारीबाग, झारखण्ड  | नवंबर  | 16, 2022 :: राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर बुधवार को स्थानीय नीलांबर पीतांबर चैक स्थित होटल वैली व्यू में जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। 16 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में मीडिया की भूमिका विषय पर परिचर्चा की गई। सेमिनार का उद्घाटन उपायुक्त नैंसी सहाय, डीपीआरओ पंचानन उरांव, प्रेस क्लब, हजारीबाग के अध्यक्ष उमेष प्रताप, वरीय पत्रकार अभिजीत सेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आप सब पत्रकार है मैं भी पत्रकार परिवार से आती हूं इसलिए मै पत्रकारों की समस्याओं और चुनौतियों से भली भांति परिचित हूं। उन्होंने कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का सशक्त प्रहरी है। न्यायपालिका, विधायिका व कार्यपालिका के बाद मीडिया को चैथा स्तंभ के रूप में जाना जाता है। मीडिया लोकतंत्र व लोगों के बीच सेतु का काम करती है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लेखनी के माध्यम से समाज को न केवल दिशा देते हैं बल्कि समस्याओं व गड़बड़ियों को उजागर भी करते है। जिला प्रशासन हमेशा पत्रकारो की सुरक्षा एवं उनकी समस्याओं के निदान के लिए आगे रहेगा। प्रेस क्लब, हजारीबाग के अध्यक्ष उमेष प्रताप ने कहा कि मीडिया समाज को प्रभावित करता है, विचारों पर आधारित पत्रकारिता को छोड़कर समाचार आधारित पत्रकारिता होनी चाहिये। राष्ट्र के निर्माण में मीडिया की भूमिका पर चर्चा करना तो अच्छी बात है लेकिन इससे पहले चरित्र का निर्माण होनी चाहिये। चरित्र का निर्माण होने से समाज व देष की समस्याएं स्वतः दूर हो जायेगी। देष व राज्य स्तर पर पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है इसके पीछे के कारणों पर चिंतन करते हुए मूल्यों व आदर्षो पर आधारित पत्रकारिता करने की जरुरत है। मौके पर उप विकास आयुक्त प्रेरणा दीक्षित ने भी मिडिया को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के निर्माण में मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है इस नाते पत्रकारों के ऊपर समाज के प्रति जिम्मेवारी बढ़ जाती है। उन्होनें विशेष रुप मिडिया को सही तथ्यों के साथ सूचना को प्रसारित करने की अपील की। उन्होनें अपने विद्यार्थी जीवन में समाचार पत्र की भूमिका की भी चर्चा की। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव ने कहा कि प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा एवं पत्रकारिता में उच्च आदर्ष कायम करने के लिये प्रेस क्लब की स्थापना की गयी थी। पत्रकारिता जनोपयोगी होनी चाहिये, इससे लोगों की बड़ी उम्मीद है। सेमिनार में एपीआरओ श्री परिमल, प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष उमेष राणा, संयुक्त सचिव देवनारायण प्रसाद, शैलेष चंद्र शर्मा, सहादेव प्रसाद लोहानी, प्रसन्न मिश्रा, बबलू कुमार, अविनाष अंजन, रामषरण शर्मा, रमेष रंजन, श्यामदेव मेहता, सुनील कुमार, मो. जमाल, अनवर फिदवी, मो. आरिफ, तारा लकड़ा सहित जिले भर पत्रकार शामिल हुए। मंच संचालन जफरुल्लाह सादिक ने मंच का संचालन किया।

Leave a Reply