Breaking News खेल

रांची विश्वविद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता तीसरा दिन ::  एस एस मेमोरियल और मारवाड़ी कॉलेज फाइनल में 

 

रांची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 16, 2022 :: रांची विश्व विद्यालय अंतर कॉलेज क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन सेमीफाइनल मैचों में मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने संत जेवियर कॉलेज को तथा गत वर्ष के उपविजेता एसएस मेमोरियल कॉलेज की टीम ने मेजबान डोरंडा कॉलेज को 103 रनों के भारी अंतर से पराजित कर फाइनल में अपना अपना स्थान सुरक्षित किया। गोल चक्कर मैदान में खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में एसएस मेमोरियल के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 9 विकेट पर 212 रनों का स्कोर खड़ा किया जवाब में डोरंडा कॉलेज की टीम 18.5 ओवर में 109 रन पर ही सिमट गई ।एसएस मेमोरियल की ओर से कप्तान नागेंद्र मिश्रा ने सर्वाधिक 49 रन बनाए जनार्दन साईं ने 43 अमन ने 34 आदित्य ने 20 रनों का योगदान किया सतीश प्रशांत और सत्यम को दो-दो विकेट मिले ।डोरंडा कॉलेज की ओर से दिव्यांशु ने 20 रन बनाया वही मनीष ने 21 रन टीम के लिए जोड़े।शेष बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। नागेंद्र मिश्रा ने 19 रन देकर 4 विकेट लिया राहुल और अमन को एक-एक विकेट मिला। रॉक मैन क्रिकेट ग्राउंड शाखा मैदान में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल मैच में संत जेवियर कॉलेज के कप्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन बनाए ।जवाब में मारवाड़ी कॉलेज की टीम ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 19.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 227 रन बनाकर मैच को जीत लिया इस जीत में राम रोशन ने शानदार 117 रनों की उम्दा पारी खेली श्रेष्ठ सागर ने 65 और शुभम ने 28 रनों का योगदान किया ।संत जेवियर के कप्तान अमर ज्योति को दोनों सफलता हाथ लगी इससे पूर्व संत जेवियर के कप्तान अमर ज्योति ने 89 रन टीम के लिए बनाए । विनीत ने 36 और शुभम ने 20 रनों का योगदान किया ।मारवाड़ी कॉलेज के शुभम को 4और राम रोशन को 3 विकेट मिले ।प्रतियोगिता का फाइनल मैच 18 नवंबर को गोल चक्कर मैदान में खेला जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह 3:00 बजे आयोजित किए जाएंगे

Leave a Reply