Breaking News Latest News झारखण्ड

झारखंड चेंबर की स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति की बैठक चेंबर भवन में

राची, झारखण्ड  | अक्टूबर  | 08, 2022 :: आज दिनांक 8 अक्टूबर 2022 को झारखंड चेंबर की स्वच्छ भारत व पौधरोपण उप समिति की बैठक चेंबर भवन में हुई। वन्य प्राणी सप्ताह के समापन के अवसर पर चेंबर के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री ने कहा कि वन्य प्राणी जंगलों की धरोहर एवं शोभा है इनके बिना जंगलों की कल्पना नहीं की जा सकती है इसलिए जंगली पशु जंगलों में ही रहें इसलिए उनका संरक्षण होना और उनकी हत्या पर रोक लगनी चाहिए। महासचिव डॉ अभिषेक रामधीन ने कहा जंगलों की कटाई के कारण और पीने के पानी की कमी के कारण जंगली हाथी गांव में घुसकर ग्रामीणों की जानमाल की क्षति पहुंचा रहे हैं इसे रोकना जरूरी है । चेयरमैन किशन अग्रवाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि जंगलों की अंधाधुंध कटाई, जंगली पशुओं की निर्मम हत्या के कारण दुर्लभ प्रजाति के पशु पक्षी विलुप्त होते जा रहे हैं इसलिए इनकी हत्या पर रोक लगना जरूरी हैं। जंगली पशुओं को वनों में रहने का अधिकार है पशु पक्षियों से ही पर्यावरण का सीधा संबंध जुड़ा हुआ है दोनों एक दूसरे के पूरक है। वन विभाग के अधिकारियों से मांग किया गया की (वन रक्षको, वनपाल, रेंजर) को सक्रिय करें । जंगली हाथियों को भगाने के लिए कारगर कदम उठाना चाहिए जिससे कि ग्रामीणों की जान माल की रक्षा हो सके । आज की बैठक में चेंबर के अध्यक्ष श्री किशोर मंत्री, महासचिव डॉ अभिषेक रामधीन, उपाध्यक्ष अमित शर्मा सह सचिव शैलेश अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य ज्योति कुमारी (पी आर ओ) सदस्य प्रमोद सारस्वत सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply