रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 05, 2022 :: पुरुष एकल में सुनील बहादुर ने शानदार खेलते हुए बंगाल को 21/6 से हराया।वूमेंस पेयर के रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे की जोड़ी को आसाम के खिलाड़ियों ने 17/10 से हरा दिया। वूमेंस ट्रिपल में भी सरिता तिर्की ,कविता कुमारी औरअनामिका लकड़ा को हार का सामना करते हुए रजत से संतोष करना पड़ा। दिल्ली की टीम ने 18/9 से शिकस्त दी। कुल मिलाकर लॉन बॉल की टीम ने 2 गोल्ड,2 रजत और 1कांस्य जीतकर राष्ट्रीय खेल में झारखंड का नाम ऊंचा किया। आज ग्राउंड पर पूरे दिन झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव और लॉन बॉल के एक मात्र मान्यता प्राप्त कोच मधुकांत पाठक उपस्थित रहे,,उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रास ग्राउंड पर बिना अभ्यास के भी टीम ने इस तरह का शानदार प्रदर्शन किया, सभी खिलाड़ी बधाई के पात्र है। झारखंड में भी यदि ग्रास ग्राउंड होता और खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए और पर्याप्त समय मिलता तो निश्चित तौर मेडल की संख्या और अधिक रहती।फिर भी हमारी टीम ने झारखंड का नाम रौशन किया। कल टीम अहमदाबाद से रांची के लिए प्रस्थान करेगी ।
Related Articles
आकाशवाणी रांची के चर्चा है में तीन संपादकों की नज़र में रांची
रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 12, 2019 :: आकाशवाणी रांची के समसामयिक विषय के पाक्षिक कार्यक्रम चर्चा है में राजधानी रांची कल और आज विषय पर प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्र, रांची एक्सप्रेस के संपादक संपूर्णानंद भारती और अजेय भारत के संपादक दिलीप श्रीवास्तव नीलू ने अपने विचार रखे. सुनील सिंह बादल के […]
सोनम वांगचुक की मांगों के समर्थन में फ्रेंड्स ऑफ लद्दाख, झारखण्ड चैप्टर का एक दिवसीय उपवास
राची, झारखण्ड | मार्च | 24, 2024 :: सोनम वांगचुक, शिक्षक और पर्यावरण कार्यकर्ता, जो “लद्दाख को राज्य का दर्जा” और “छठी अनुसूची के कार्यान्वयन” की प्रमुख मांग के लिए 6 मार्च 2024 से 21 दिनों की भूख हड़ताल पर हैं। लद्दाख में हो रहे 21 दिवस के अनशन के समर्थन में नेहा सिन्हा के […]
पद्मभूषण फादर कामिल बुल्के को झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि
राँची, झारखण्ड | सितम्बर | 02, 2018 :: देवनागरी लिपि में प्रथम शोध प्रबंध लिखनेवाले बेल्जियम मूल के रांचीवासी हिंदी के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विद्वान और रामकथा मर्मज्ञ पद्मभूषण फादर कामिल बुल्के को झारखंड हिंदी साहित्य संस्कृति मंच की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. मंच के संरक्षक जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद, सचिव सुनील सिंह बादल, संयुक्त […]