रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 02, 2022 :: ओम नगर दुर्गा पूजा पंडाल का आज उद्घाटन मुख्य अतिथि रांची ग्रामीण एसपी मोहम्मद नौशाद आलम ने किया इस मौके पर समिति के सदस्य में श्री आलम का पंडाल में स्वागत किया श्री आलम ने फीता काटकर पंडाल का उद्घाटन किया और लोगों से खुशी-खुशी दुर्गा पूजा और दशहरा मनाने की अपील की । उन्होंने भव्य पूजा पंडाल के लिए समिति के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का हौसला भी बढ़ाया। उल्लेखनीय है कि हर साल की तरह इस साल भी दुर्गा का आयोजन किया गया है। समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह एवं सचिव संजय दास के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया ! जिसमे मुख्य रूप से युवा अध्यक्ष राजन तिर्की, कोषाध्यक्ष गुलटन सिंह, उपाध्यक्ष मुन्ना कुमार, प्रदीप बर्मा, एवं बिट्टू गुप्ता, नीरज शर्मा, अशोक केशरी, विकास राय, हेमंत सूत्रधार प्रेम कुमार आदि उपस्थित थे।




