Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एकल युवा रांची के द्वारा 14 अगस्त को इंटर स्कूल चित्रकारी प्रतियोगिता

रांची,झारखंड  | अगस्त  | 13, 2022 :: आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष में एकल युवा रांची के द्वारा 14 अगस्त को इंटर स्कूल चित्रकारी प्रतियोगिता का अयोजन किया गया है । एकल अभियान की युवा शाखा, एकल युवा का गठन 2018 में हुआ था और आज देश के 18 शहरों में कार्यरत है। एकल अभियान ग्रामीण भारत के हर बच्चे को बुनियादी शिक्षा दिलाने के लक्ष्य पर काम कर रही एक गैर-लाभकारी संगठन हैं एवं भारत में वंचित ग्रामीण और आदिवासी जनता के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस चित्रकारी प्रतियोगिता का नाम, तरंग रखा गया है और इसमें 30+ विद्यालय के छात्र भाग लेंगे। भाग लेने वाले विद्यालयों में दिल्ली पब्लिक स्कूल, सरला बिरला, सफायर इंटरनेशनल, डीएवी ग्रुप इत्यादि हैं I कार्यक्रम का अयोजन रतनलाल जैन स्मृति भवन, रातु रोड में किया गया है। प्रतियोगिता को वर्गों के अनुसार तीन भाग में बांटा गया है – नन्हे कलाकार (वर्ग 1 से वर्ग 4) , ब्लूमिंग बड्स (वर्ग 5 से वर्ग 7), और शाइनिंग आर्टिस्ट (वर्ग 8 से वर्ग 10) । विजेताओं को पुरुस्कार, मेडल एवं हर बच्चे को एकल युवा रांची की ओर से प्रमाणपत्र दिया जाएगा। बच्चों के मनोरंजन के लिए लाइव पॉटरी ओर जलपान की भी व्यवस्था की गई ।

प्रतियोगिता के जज, श्रीमती डेज़ी सिन्हा, श्री हरिन ठाकुर और श्रीमती जोईता बोस होंगे। इस अवसर पर वनबंधु परिषद् रांची एवं एकल युवा के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एवं अधिक जानकारी के लिए आप निम्नलिखित नंबर पर कॉल कर सकते हैं। विशेष केडिया- 9860272114 पूजा बगड़िया – 9534528095

 

Leave a Reply