रांची, झारखण्ड | जून | 19, 2022 :: रांची विश्वविद्यालय रांची के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में स्कूल ऑफ योगा रांची विश्वविद्यालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वधान में 17 से 21 जून 2022 के साप्ताहिक कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।जिसमें मुख्य रुप से निबंध प्रतियोगिता,चित्रांकन प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, एवं योग प्रतियोगिता का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के प्रत्येक कॉलेजों में आयोजित की गई एवं योग का महत्व के बारे में जानकारी दी। इस प्रतियोगिता में कॉलेजों के लग भग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक प्रतियोगिता में पांच पांच लोगों का चयन किया गया।यह कार्यक्रम रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योगा के कोऑर्डिनेटर डॉ गुरु चरण साहू के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में रांची विश्वविद्यालय के डी.एस.डब्ल्यू डॉ राजकुमार शर्मा ने योग प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योग विभाग के शिक्षक स्टाफ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं वॉलिंटियर ने सराहनीय भूमिका निभाई ।
Related Articles
राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता 2023 :: पहले दिन के लीग के परिणाम
राची, झारखण्ड | फरवरी | 16, 2023 :: राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता 2023 पहले दिन के लीग के परिणाम *फुटबॉल बालक पहले मैच में खूंटी ने गुमला को 3-0 से पराजित किया जिसमें जतरू तिर्की ने 8 वे मिनट, ज्ञानंजय उरांव ने 20वे एवम रफायल मुंडा ने 33वे मिनट में गोल किया। दुसरे मैच […]
चेशायर होम में दिव्यांगों के साथ पप्पू सरदार ने बांटी माधुरी दीक्षित के जन्मदिन की खुशियां
राची, झारखण्ड | मई | 15, 2024 :: मतदाता जागरूकता के दौरान सामाजिक सरोकार का दिखा व्यापक असर जमशेदपुर/रांची:मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का 57वां जन्मदिन उनके प्रशंसक पप्पू सरदार द्धारा मतदाता जागरूकता संदेश के साथ दो दिन मंगलवार और बुधवार को साकची हंडी लाईन स्थित मनोहर चाट दुकान में धूमधाम से मनाया गया। बुधवार […]
जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच को लेकर आजसू ने राजभवन के समक्ष किया प्रदर्शन
राची, झारखण्ड | फरवरी | 17, 2024 :: • सरकार ने युवाओं की नौकरी के साथ ही उनके सापनों और परिश्रम का भी सौदा किया : विशाल महतो रांची : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) ने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच समेत अन्य मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष एकदिवसीय प्रदर्शन […]