रांची, झारखण्ड | जून | 02, 2022 :: युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आगामी 4 जून से 13 जून तक पंचकूला, हरियाणा में आयोजित 4th खेलो इंडिया यूथ गेम्स U 18 के लिए झारखंड बालक बालिका कुश्ती टीम आज पंचकुला रवाना हुई।भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से अलग अलग 25खेलो में 8500 खिलाड़ी भाग ले रहे है। झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह , खेल निदेशक श्री जिशान कमर, खेलो इंडिया के नोडल ऑफिसर प्रमोद शरण, सी.डी.एम – उपवन बाड़ा, सहित झारखड़ राज्य कुश्ती संघ के अन्य पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामना दी।
* झारखंड कुश्ती टीम
निभा कुमारी, रिया कुमारी, नेहा उरांव, चंचला कुमारी, रिंपा कुमारी, अंशु लकड़ा अंजित कुमार मुंडा, जुगल साह, अभिषेक मुंडा,अमित कुमार गोप
प्रशिक्षक – मधु तिर्की, राजीव रंजन, मैनेजर – रजनीश कुमार




