दुमका, झारखण्ड | फरवरी | 27, 2022 :: झारखंड वॉलीबॉल संघ, राँची के निर्देशानुसार 24 जिलों में एक साथ 3 दिवासीय वालीबॉल कैंप का आयोजन किया जाना था जिसका समापन समारोह आज दिनांक 27/02/2022 को विधिवत किया गया। इस समापन समारोह में जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष श्री विमल भूषण गुहा (बाबू दा) के द्वारा संबोधन भाषण दिया गया। झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ के राष्ट्रीय खिलाड़ी सह कोच श्री संदीप गिरी के द्वारा खिलाड़ियों को उच्च तकनीकी स्तर पर प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला वालीबॉल संघ के उपाअध्यक्ष सूरज केशरी, उपसचिव विनय कुमार, कोषाअध्यक्ष- हैदर हुसैन देव कुमार सेन, अमर कुमार, जहांगीर हुसैन, राजेश कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित हुए।



