Breaking News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस

सीए प्रभात कुमार दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के अध्यक्ष 

रांची, झारखण्ड  | फरवरी  | 27, 2022 ::  दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची शाखा के पदाधिकारियों का वर्ष 2022-23 के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमे सीए प्रभात कुमार को रांची शाखा का अध्यक्ष, सीए पंकज मक्कड़ को उपाध्यक्ष, सीए अभिषेक केडिया को सचिव, सीए हरेन्दर भारती को कोषाध्य्क्ष और सीए निशांत मोदी को सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, सीए श्रद्धा बागला को सी पी इ कमिटी अध्यक्षा और सीए उमेश कुमार को मेंबर्स इन इंडस्ट्री कमिटी का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया | आज इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की राँची शाखा की नव निर्वाचित सदस्यों (2022-25) की पहली मीटिंग चुनाव पदाधिकारी सीए विनय विभाकर के देख रेख में संपन्न हुआ।

सीए प्रभात कुमार दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची ब्रांच के अध्यक्ष के रूप में इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाले 29वें व्यक्ति हैं। इससे पूर्व वे रांची शाखा के सचिव और स्टूडेंट्स कमिटी के अध्यक्ष के रूप में अपनी महत्वपूर्ण सेवायें दे चुके है और रांची शाखा के द्वारा आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण सेमिनार/ कांफ्रेंस और सामाजिक कार्यों में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है।

इंस्टिट्यूट के रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए प्रवीण शर्मा, सीए मनीषा बियानी, सीए संदीप जालान, सीए जे पी शर्मा, सीए आर के गारोडिया, सीए आर के कौशल सहित रांची के बहुत से चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने सीए प्रभात कुमार और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी है, और साथ ही भरोसा जताया है कि उनके कार्यकाल में इंस्टिट्यूट कि रांची शाखा नई उचाइयों को छुएगा!

इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष सीए प्रभात कुमार ने इस प्रतिष्ठित पद के लिए समर्थन देने के लिए सभी कार्यकारिणी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किये ।

Leave a Reply