रांची, झारखण्ड | नवम्बर | 05, 2021 :: फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष श्री पवन मारू के असामयिक निधन पर चैम्बर अध्यक्ष श्री धीरज तनेजा ने शोक व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि श्री पवन मारू का असामयिक निधन न सिर्फ उनके परिवार बल्कि राँची के समाज व व्यवसाय जगत के लिए बड़ी क्षति है। श्री पवन मारू ने झारखंड के प्रतिष्ठित समाचार पत्र राँची एक्सप्रेस के माध्यम से न सिर्फ पत्रकारिता की एक मिसाल कायम की थी बल्कि झारखण्ड चेंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से व्यवसाय जगत को भी अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। चैम्बर अध्यक्ष ने श्री पवन मारू के निधन पर ईश्वर से उनके लिए मोक्ष की प्रार्थना की और कहा कि ईश्वर उनके परिवार और समाज को दु:ख की इस घड़ी से उभरने का साहस प्रदान करें। विदित हो कि श्री पवन मारू फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वर्ष 1987 में अध्यक्ष रहे हैं।
Related Articles
इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची ने राजकीय मध्य विद्यालय करमटोली को भेंट किए दो सिलीग पंखे
राची, झारखण्ड | अक्टूबर 07, 2024 :: इनरव्हील क्लब आफ स्वर्णरेखा रांची ने नवरात्रि के शुभ अवसर पर 7 अक्टूबर के दिन राजकिय मध्य विद्यालय करमटोली में बच्चों को गर्मी से राहत के लिए दो सिलीग पंखे लगवाया, इस के साथ बच्चों के बीच कापी पेन्सिल, ज्योमेट्री बाक्स का वितरण किया। इस पूरे कार्यक्रम […]
अभिनेता विजय कुमार सिंह ने रांची का नाम पूरे देश में रोशन किया – आशुतोष
राची, झारखण्ड | मई | 26, 2024 :: भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एव युवा नाट्य संगीत अकाडमी के संयुक्त तत्वावधान में & टीवी के मशहूर सीरियल ” भाभी जी घर पर है “, हप्पू की उलटन पलटन , कहानी आदि कई और फिल्मों जैसे लगे रहो मुन्ना भाई,जब भी […]
सरकारी कार्यालयों को पीपुल फ्रेंडली बनाए : डॉ. डी के तिवारी ( मुख्य सचिव )
रांची , झारखण्ड | फरवरी | 05, 2020 :: वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों को डॉ. डी के तिवारी ने दिया निर्देश ======================= ★ सरकारी कार्यालयों को पीपुल फ्रेंडली बनाएः मुख्य सचिव ======================= मुख्य सचिव डॉ. डी के तिवारी ने सभी जिलों के उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि वे सरकारी […]



