रांची, झारखण्ड | जुलाई | 04, 2021 :: टीम हेल्प राँची द्वारा 4 जुलाई दिन रविवार को शीतल काम्प्लेक्स अपर बाजार में प्रातः 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सदर हस्पताल के लिए 24 यूनिट रक्त संग्रह किया गया । कोरोना महामारी की इस विषम परिस्थिति में रक्त की हो रही कमी को देखते हुए जरूरतमन्दों की मदद के लिए हमेशा तैयार टीम हेल्प ने इस शिविर का आयोजन किया । सरकारी मानक को ध्यान में रखते हुए सदस्यों ने मास्क , ग्लव्स और सेनेटाइजर का प्रयोग किया गया । रक्तदाताओं ने इस शिविर में रक्तदान करने के बाद जरूरतमन्दों की मदद करना अपना सौभाग्य बताया ।
Related Articles
सत्संस्कारों से होता है सृजन : साध्वी अणिमाश्री
* समता की सुंगध का लोकार्पण* नोएडा-उत्तर प्रदेश अणुव्रत अनुशास्ता युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की प्रबुद्ध शिष्या साध्वी श्री अणिमा श्री जी ठाणा 5 के पावन सानिध्य अणुव्रत समिति नोएडा का शपथ ग्रहण समारोह और कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन साध्वीश्री के मुखारविंद से नमस्कार महामंत्र के मंगल उच्चारण से हुआ।साध्वी श्री अणिमा श्री […]
खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग सम्पन्न, मणिपुर ओवर ऑल चैंपियनशिप. झारखण्ड को चार पदक.
राची, झारखण्ड | फरवरी | 27, 2024 :: आज यहाँ ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम मे चल रही खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वीमेन वुशु लीग सम्पन्न हो गयी. इस लीग के समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि कांके विधायक समरी लाल ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और कैश अवार्ड के चेक प्रदान किये. […]
रोमांचक खेल एवं रोमांचक पर्यटन को बढ़ावा देगा यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन : डा. नितिन मदन कुलकर्णी
रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 20, 2020 :: यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड राज्य शाखा की कार्यकारिणी समिति की आज (रविवार) हुई बैठक में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए यूथ हॉस्टल्स के राज्य इकाई के प्रेसिडेंट डा. नितिन मदन कुलकर्णी ने बताया कि यूथ हॉस्टल्स अपने विभिन्न इकाइयों की मदद से स्थानीय स्तर पर […]



