रांची, झारखण्ड | जून | 22, 2021 :: 7 इंटरनेशनल योगा डे नेचुरल फॉरेस्ट तथा जलप्रपात के बीच में इसका आयोजन किया गया इसमें बड़ी संख्या में पुरूष तथा महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया केंद्र सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार आसन तथा प्राणायाम योग गुरु नंद दुलाल दत्ता ने कराया उनके साथ थी बंदना खेमका आकांक्षा कुमारी तथा राकेश योग गुरु नंद दुलाल दत्ता ने बताया कि आज कोरोना की इस भयावह स्थिति में आसन तथा प्राणायाम ही एकमात्र ऐसा साधन है जिससे हमारी इम्यूनिटी सिस्टम बरकरार रहेगी उन्होंने यह भी बताया कि कुछ ऐसे आसन है जो हमारे फेफड़ों के लिए बहुत ही लाभदायक है जिससे हमारी ऑक्सीजन लेने की क्षमता बढ़ेगी दवाई तथा वैक्सीन से हम शनिक भर के लिए अपनी इम्यूनिटी सिस्टम को बढ़ा सकते हैं लेकिन योग से हमारी इम्यूनिटी सिस्टम हमेशा बरकरार रहेगी और हम कोरोना से मुक्त रहेंगे डब्ल्यूएचओ तथा डॉक्टरों ने भी यह माना है कि योग से ही हम कोरोना से बच सकते हैं इसीलिए हमें हमेशा योग करते रहना चाहिए यह जानकारी नंद दुलाल दत्ता ने दी है



