जमशेदपुर, झारखण्ड | जून | 17, 2021 :: अखिल भारतीय योग शिक्षक महासंघ और S creativity के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय योग शिविर किया जा रहा है जिसमें प्रथम दिन बच्चों द्वारा प्रज्ञा योग और सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया गया। S creativity के संस्थापक शर्मिष्ठा राय ने बताया की इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में योग के प्रति रूझान लाना और चल रही महामारी से बच्चों को योग के माध्यम से बचाने का अभियान हैं।



