Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

ओलंपिक दिवस के अवसर पर झारखंड वॉलीबॉल संघ द्वारा कार्यशाला का आयोजन

राची, झारखण्ड | जून | 25, 2023 ::

झारखंड ओलंपिक संघ ने राज्य के सभी जिलों में ऑलंपिक दिवस के अवसर पर किसी खेल गतिविधि आयोजित करने का अनुरोध किया था, उक्त अनुरोध के आलोक में
झारखंड वॉलीबॉल संघ के द्वारा आज दिनांक 25-06-2023 को प्रातः 07:00 बजे से रांची विश्वविद्यालय प्रांगण स्थित वालीबॉल मैदान में वॉलीबॉल कार्यशाला का आयोजन किया गया, जहां विशेषज्ञ के तौर पर अंतरराष्ट्रीय निर्णायक संजय कुमार ने वॉलीबॉल खेल के नियमों और उसकी बारीकियां बताई.
सुवह से हो रही बारिश के बीच भी इस कार्यशाला के अवसर सीआईएसएफ के खिलाड़ियों सहित रांची जिला के कई खिलाड़ी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के
कोषाध्यक्ष उत्तम राज,
सह- सचिव, संजय कुमार ठाकुर,
रांची जिला के कार्यकारी अध्यक्ष विकास कुमार,
कोषाध्यक्ष राम सुधीर झा, विश्वजीत नंदी सहित अन्य कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply