Breaking News खेल

24वी जूनियर नेशनल एवम 23वी सब जुनियर नेशनल सेपकटकरा चैंपियनशिप गोआ में 27 से 31 मार्च तक

रांची, झारखण्ड | मार्च | 07, 2021 :: 24 वी जूनियर नेशनल एवम 23वी सब जुनियर नेशनल सेपकटकरा चैंपियनशिप का आयोजन गोआ के मडगांव में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता का आयोजन दिनाँक 27 से 31 मार्च तक किया जायेगा जिसमे भारत के विभिन्न राज्यों की टीमें भाग लेंगी।
इस प्रतियोगिता में कोविड के दिशा निर्देशों का पूर्णतया पालन किया जाएगा एवम सभी खिलाड़ियों एवम उनके मैनेजर,कोच को अपना आई टी पी सी आर टेस्ट रिपोर्ट लेकर जाना होगा।
इसकी जानकारी देते हुए झारखण्ड सेपकटकरा एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्री उदय साहू ने बताया की इस प्रतियोगिता में झारखंड दल भाग लेगा जिसकी चयन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है।

Leave a Reply