रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 29, 2020 :: राज्य सरकार के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु आज सुबह 9 बजे से ही बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति दर्ज होने लगी है। मोरहाबादी मैदान पहुंचने वाले सभी आगंतुकों और लाभुकों को जिला प्रशासन की टीम द्वारा एक-एक कर कतारबद्ध तरीके से कुर्सियों पर बैठाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया जा रहा है। अतिथियों के मनोरंजन हेतु मुख्य मंच के बांयी ओर लोक गीत-संगीत और नृत्य का भी आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार के पहली वर्षगांठ के मौके पर शहर के तमाम जगहों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मोरहाबादी मैदान के चारों हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के मद्देनजर पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
Related Articles
दिल्ली सरकार की फोटोग्राफी प्रतियोगिता में पांच वर्षीय फोटोग्राफर कृष गुप्ता को तीसरा स्थान
दिल्ली | अगस्त | 13, 2022 :: पांच वर्षीय फोटोग्राफर कृष गुप्ता ने वेटलैंड अथॉरिटी ऑफ़ दिल्ली द्वारा आयोजित फोटोग्राफी पर तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह फोटोग्राफी प्रतियोगिता विष्व जल दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित किया गया जिससे कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक जल बचाओ पर्यावरण बचाओ का सन्देश जा सके। कृष गुप्ता कि यह […]
37वे राष्ट्रीय खेल, गोवा में झारखंड के सन्नी रंजन सिंह, पेंचक सिलाट में अंतिम चार में पहुंचे
राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 29, 2023 :: भारतीय ओलंपिक संघ,नई दिल्ली एवम गोवा सरकार द्वारा 25 अक्टूबर से 09 नवम्बर तक गोवा के विभिन्न शहरों में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेल,गोवा में आज दिनाँक 28 अक्टूबर को पेंचेक सिलाट के खिलाड़ी सन्नी रंजन सिंह ने 70- 75 किलो वर्ग में अभिशेख देवास(छत्तीसगढ़) को पराजीत […]
संक्रमण का फैलाव नियंत्रित होने तक चैंबर द्वारा प्रदेश में तीन दिनों के साप्ताहिक बंदी की अपील
रांची , झारखण्ड | जुलाई | 21, 2020 :: राज्य में संक्रमण के बढते फैलाव को नियंत्रित करने के उद्देश्य से FJCCI द्वारा झारखण्ड में (सभी म्युनिसिपल एरिया में) प्रत्येक सप्ताह तीन दिनों की साप्ताहिक बंदी करने के लिए सभी व्यापारियों-उद्यमियों से अपील की गई। यह कहा गया कि सप्ताह में केवल चार दिन (सोम, […]