रांची , झारखण्ड | नवम्बर | 28, 2020 :: रांची प्रेस क्लब और द विनायका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के द्वारा पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। इस संबंध में आज रांची प्रेस क्लब और द विनायका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के बीच लिखित समझौता हुआ है। जिसके तहत द विनायका हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के अध्यक्ष सह मुख्य चिकित्या पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार की टीम के द्वारा रांची प्रेस क्लब में लगाए जाने वाले कैंप के माध्यम से राशनकार्डधारी पत्रकारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष कैंप के माध्यम से पहले चरण में रांची प्रेस क्लब के वैसे पत्रकार सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जाएगा। जो सरकार द्वारा जारी अहर्ता को पूरा करते है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि 01 दिसंबर से 07 दिसंबर तक रांची प्रेस क्लब में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया जाएगा। जिसमें सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 3ः00 बजे तक प्रेस क्लब के सदस्य आयुष्मान कार्ड बना सकते है। इस अवसर पर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष पिंटू दूबे, संयुक्त सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष जयशंकर और कार्यकारिणी सदस्य प्रभात कुमार सिंह सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।
Related Articles
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा प्रभातफेरी :: दुसरा दिन
रांची, झारखण्ड | जनवरी | 02, 2019 :: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कालोनी द्वारा आज दूसरे दिन 2 जनवरी, बुधवार को दशमेश पिता श्री गुरु गोबिँद सिंह जी महाराज के 352वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य मे प्रभातफेरी निकाली गयी. फेरी तड़के 6.00 बजे ‘सतनाम श्री वाहेगुरू’ के उदघोष के साथ […]
युवा कवि, लेखिका जसिंता केरकेट्टा जाएंगी इंग्लैंड
राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 07, 2022 :: झारखंड की युवा कवि, लेखिका, स्वतंत्र पत्रकार जसिंता केरकेट्टा इंग्लैंड जायेंगी. इस वर्ष यूनाइटेड नेशन आर्टस एंड ह्यूमैनिटीज रिसर्च कौंसिल, नोटिंघम ट्रेंट युनिवर्सिटी पोस्टकोलोनियल स्टडीज सेंटर और यूनिवर्सिटी पॉल वैलेरी मोंटपेलर, फ्रांस के संयुक्त सहयोग से अक्टूबर से दिसंबर तक इंग्लैंड और भारत में “सेलिब्रेटिंग द आदिवासी एंड […]
हिन्दू समाज को संगठित करने के अलावा संघ का कोई काम नही : मोहन भागवत
रांची, झारखण्ड | फरवरी | 20, 2020 :: हिन्दू समाज को संगठित करने के अलावा संघ का कोई अन्य कार्य नही है। हिंदुत्व के भाव से राष्ट्रीय भावना को प्रबल करते हुए एक समतामूलक और शोषणरहित समाज की स्थापना ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य है। संघ की नीतियां और कार्यपध्दति समाज के लिए अनुकरणीय […]