राची, झारखण्ड | मई | 23, 2025 ::
मारवाड़ी कॉलेज के विवेकानंद सभागार में अनुदीप फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों से जोड़ना था. इस जॉब ड्राइव में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों का इस्तेमाल किया गया. इसमें निंबस, आयुदा, विप्रो, कॉन्सेंट्रिक, पिरामल फाउंडेशन, एपियन इंफोटेक, टेक महिंद्रा, स्टार हेल्थ, विस्ट्रॉन, एसीएसपीएल , इंटरेक्ट एआई, आउटर ऑर्बिट, पार्कर कंसल्टिंग, बीएफआईएल और टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सहित कई अन्य प्रमुख कंपनियां शामिल हुई. इसमें 150 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए. इसमें से 93 छात्रों को मौके पर चुना गया और 28 से अधिक छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया गया. प्लेसमेंट सेल के असिस्टेंट को-ऑर्डिनेटर अनुभव चक्रवर्ती ने बताया कि शॉर्टलिस्ट किये गये विद्यार्थियों की सूची एक सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।
प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, प्रो इंचार्ज सह
प्लेसमेंट सेल संयोजक डॉ आरआर शर्मा, डीएसडब्ल्यू डॉ तरुण चक्रवर्ती, प्लेसमेंट सेल से अनुभव चक्रवर्ती और अनुदीप फाउंडेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार और उनकी टीम से राकेश, धर्मवीर, इमरान, प्रिंस, संजीत, अभिलाष मौजूद थे।
ड्राइव का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों की अग्रणी कंपनियों से जोड़ना था। यह आयोजन अनुदीप फाउंडेशन द्वारा मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों को प्रशिक्षण और कौशल विकास प्रदान करने के निरंतर प्रयास का हिस्सा था




