रांची, झारखण्ड | दिसम्बर | 26, 2021 :: साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं राजस्थान साइकिलिंग संघ द्वार 24 से 28 दिसंबर तक एसएमएस स्टेडियम जयपुर राजस्थान में आयोजित पांच दिवसीय 73वाँ सीनियर ,50वाँ जूनियर, 36वाँ सब जूनियर राष्ट्रीय स्तरीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप 2021 का आयोजन किया जा रहा है! उक्त आयोजन में झारखंड साइकिलिंग संघ द्वारा 26 सदस्य बालक बालिका महिला पुरुष खिलाड़ी भाग ले रहे हैं! प्रतियोगिता की दूसरे दिन 3 पदक तथा तीसरे दिन 5 पदक कुल 8 पदक झारखंड को हासिल हुए जो इस प्रकार है!
इवेंट स्प्रिंट जूनियर(बालक/ बालिका)
★★★★★★★★
विकास उरांव (जे.एस.एस.पी. एस)रांची- सिल्वर
नारायण महतो रामगढ़(जे.एस.एस.पी.एस) रामगढ़ – ब्राउच
सबीना कुमारी -(जे.एस.एस.पी. एस) चतरा- ब्राउंच
=============
इंडिविजुअल टाइम ट्रायल बालक/ बालिका
★★★★★★★★★
सबीना कुमारी(जे.एस.एस.पी. एस) चतरा -गोल्ड
सिद्धू लता हेंब्रम(जे.एस.एस.पी. एस) पश्चिमी सिंहभूम-सिल्वर
नारायण महतो(जे.एस.एस.पी. एस) रामगढ़ -सिल्वर
विकास उरांव (जे.एस.एस.पी. एस) रांची – ब्राउंच
मिनी हेंब्रम(जे.एस.एस.पी. एस) पाकुड़- ब्राउंच
उक्त पदक हासिल करने पर भारतीय साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन सरदार ओमकार सिंह ने झारखंड साइकिलिंग संघ के महासचिव शैलेंद्र पाठक को दूरभाष पर बधाई दी!
8 पदक हासिल करने पर खिलाड़ियों तथा सहायक प्रशिक्षक दिलीप कुमार गुप्ता, बालिका टीम मैनेजर बलमदीना तिग्गा, बालक टीम प्रबंधक जितेंद्र महतो को झारखंड साइकिलिंग संघ के अध्यक्ष श्री मधुकांत पाठक ,झारखंड साइकिल संघ के महासचिव श्री शैलेंद्र पाठक, झारखंड साइकिलिंग संघ के उपाध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा, श्री मुकुल टोप्पो, सुरजीत कुमार,अनिल खन्ना, पप्पू जी, झारखंड साइकिलिंग संघ के संयुक्त सचिव विनय विभाकर, झारखंड साइकिलिंग संघ कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह, एस.के पांडे, सुरेश कुमार, संजेश मोहन ठाकुर, विनय पांडे, रामगढ़ जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष शि.डी सिंह ,गोड्डा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव रितेश झा ,विनय कुमार पांडे अध्यक्ष धनबाद जिला संघ, साहिबगंज जिला साइकिलिंग संघ अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, कोडरमा जिला साइकिलिंग संघ सचिव अनिल वर्णवाल, अरविंद दुबे, ओम प्रकाश गुप्ता, दुमका जिला साइकिलिंग अध्यक्ष वरुण कुमार, नवनीत कुमार,अमित कुमार लोहरदगा सचिव दीपक कुमार, जामताड़ा सचिव सलिल कुमार , गढ़वा जिला साइकिलिंग संघ के सचिव अरविंद दुबे, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता तथा साइकिलिंग संघ के पदाधिकारियों एवम् साइकिलिंग के प्रशिक्षक रामकुमार भट्ट {जे.एस.एस.पी. एस}ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीया ।