Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

एक्सआईएसएस का 64वां दीक्षांत समारोह 3 मई को

राची, झारखण्ड  | अप्रैल |  28, 2025 ::

ज़ेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस), रांची, का 64वाँ दीक्षांत समारोह 3 मई को शाम 4:30 बजे से संस्थान कैंपस में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बैच 2023-2025 के 312 विद्यार्थियों के बीच आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान उनके डिप्लोमा वितरित किए जायेंगे।
झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री सुश्री शिल्पी नेहा तिर्की इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि होंगी। जबकि, विशिष्ट अतिथि, अंतर्राष्ट्रीय विकास सलाहकार गिलहर्म वाज़ होंगे। अतिथि ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, रूरल मैनेजमेंट, मार्केटिंग मैनेजमेंट, और फाइनेंशियल मैनेजमेंट के स्नातकों को इस कार्यक्रम के दौरान संबोधित करेंगे जो अब देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं।
इस वर्ष का फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट एसजे मेमोरियल “प्रतिष्ठित एलुमनाई अवार्ड”, रूरल डेवलपमेंट के 1979-81 बैच के अशोक कुमार सिंह को दिया जायेगा। श्री सिंह सामाजिक विकास क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं और सहभागी शिक्षण केंद्र (एसएसके), लखनऊ, उत्तर प्रदेश के संस्थापक निदेशक हैं।
इस दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में 24 छात्रों के बीच गोल्ड, सिल्वर, एवं ब्रोंज मेडल और 04 छात्रों को 1.62 लाख रूपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में चयनित 24 छात्रों के बीच 7.6 लाख रूपए की संस्थागत स्कॉलरशिप भी प्रदान की जायेंगे। इनमें फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप एससी/एसटी वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए, फादर माइकल अल्बर्ट विंडी एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप मेधावी छात्रों के लिए और फादर लुइस फ्रेंकेन एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप सभी श्रेणियों के छात्रों के समग्र प्रदर्शन के लिए शामिल है।
संस्थान में अपनी लम्बी सेवा देने लिए फैकल्टी एवं स्टाफ को सम्मानित भी किया जायेगा। इस समारोह में इन स्नातक हो रहे छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और एलुमनाई भी भाग लेंगे।
64वें दीक्षांत समारोह की मुख्य बातें:
कुल स्नातक हो रहे छात्र
ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट – 118
रूरल मैनेजमेंट – 77
फाइनेंशियल मैनेजमेंट – 58
मार्केटिंग मैनेजमेंट – 59
312 विद्यार्थी

कुल मेडल्स
गोल्ड – 11
सिल्वर – 08
कांस्य – 05

24 विद्यार्थी

नकद पुरस्कार
04 विद्यार्थियों के बीच 1,62,000/- रुपये के नकद पुरस्कार बाटें जायेंगे

संस्थागत स्कॉलरशिप
24 छात्रों के बीच 7.6 लाख रुपये की स्कॉलरशिप बाँटी जाएगी

Leave a Reply