Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

50वीं राष्ट्रीय सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 9 से 12 अक्टूबर तक मैसूर में : झारखंड के पदक विजेता लेगे भाग

राची, झारखण्ड  | अगस्त |  26, 2025 ::

झारखंड योग संघ के तत्वावधान में रातू रोड स्थित श्री अरविंदो सोसायटी हेसल ब्रांच परिसर में आयोजित 25वीं झारखंड राज्य सीनियर योग प्रतियोगिता में रांची की टीम ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया वहीं हजारीबाग उपविजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के 18 वर्ष से ऊपर महिला- पुरुष के लगभग 130 प्रतिभागियों ने अपना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के आधार पर प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी आगामी मैसूर में 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित 50वीं राष्ट्रीय सीनियर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में झारखंड टीम की ओर से भाग लेंगे। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन झारखंड योग संघ के महासचिव आदित्य कुमार सिंह ने किया। सफल खिलाड़ियों के बीच अतिथि रमेश भाई, संजय कुमार झा, कौशिक दत्ता, डॉक्टर पीके मित्रा, सुशांत भट्ट, पंकज प्रसाद, वैशाली कर्मकार, डॉ कृष्ण कुमार राय,अमरेंद्र कुमार विकल, सुशीत बनर्जी, सपन साह, गोवर्धन कुमार, रीमा वर्मा, रजनी बक्शी, सीमा राय, कुमारी सृजन, राहुल पोद्दार, रूपम कुमारी ने पुरस्कार वितरण किया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है :-

महिला वर्ग 18 से 21

प्रथम सौम्या (हजारीबाग जिला)

द्वितीय नंदनी कुमारी (रॉयल योग), पलक जयसवाल (रॉयल योग)। पुरुष वर्ग 18 से 21

प्रथम मोहित कुमार ( रांची ),

द्वितीय संजय कुमार (देवघर ),

तृतीय अभिषेक दे (कर्मकार इंस्टीट्यूट आफ योगा),

 

महिला वर्ग 21 से 25

प्रथम आकांक्षा सिंह( रांची ),

द्वितीय पम्मी कुमारी (रांची),

तृतीय फूल कुमारी (देवघर),

 

पुरुष वर्ग 21 से 25

प्रथम आशीष रंजन( रांची ),

द्वितीय अभिषेक राम (रांची),

तृतीय तुषार पंडित ( रांची),

 

महिला वर्ग 25 से 30

प्रथम देवलीना विश्वास (रॉयल योग ), द्वितीय नीलांजना (रांची),

तृतीय रिंकी महतो (रॉयल योग),

 

25 से 30 पुरुष वर्ग

प्रथम विक्रम कुमार ( देवघर),

द्वितीय निशांत कुमार (रांची),

तृतीय प्रभात कुमार (रॉयल योग),

 

 

महिला वर्ग 30 से 35

प्रथम सृष्टि जैन (हजारीबाग),

द्वितीय रश्मि सिंकु (पश्चिम सिंहभूम),

तृतीय राधा रानी (धनबाद ),

 

पुरुष वर्ग 30 से 40

प्रथम शत्रुंजय कुमार ( हजारीबाग), द्वितीय राज रोहन सिंह (रॉयल योग ),

तृतीय सदानंद साहू( रॉयल योग)

 

महिला वर्ग 35 से 45

प्रथम स्थान चित्रा साह (पश्चिम सिंहभूम ),

द्वितीय प्रीति सिंह (धनबाद),

तृतीय ज्योति देवी (योगा लवर),

 

पुरुष वर्ग 35 से 45 प्रथम सुनील कुमार (रांची),

द्वितीय सोम कुमार नायक (पश्चिम सिंहभूम ),

तृतीय सुदीप आचार्य (रांची),

 

महिला वर्ग 45 वर्ष से ऊपर

प्रथम अनामिका (रांची),

द्वितीय रेणु कुमारी (हजारीबाग),

तृतीय मधुबाला कुमारी (हजारीबाग),

 

पुरुष वर्ग 45 वर्ष से ऊपर प्रथम सुनील कुमार प्रजापति (पश्चिम सिंहभूम),

द्वितीय देवीलाल महतो (पश्चिम सिंहभूम),

तृतीय अजीत कुमार (हजारीबाग)।

 

 

Leave a Reply