माहेश्वरी महिला समिति रांची द्वारा आयोजित बाल कावड़ यात्रा में बाल कावड़ भक्तों, अभिभावकों ने उत्सवपूर्वक भाग लिया
कावड़ यात्रा का शुभारंभ गाड़ीखाना स्थित बाबा मंदिर में विधिवत कावड़ पूजन के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी बाल कावड़ भक्त लक्ष्मीनारायण मंदिर,अपर बाजार पहुँचे, जहाँ भगवान शिव को पवित्र जल अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का समापन किया गया।
इस पावन यात्रा में कुल 45 बच्चों ने सहभागिता की, जिसमें हमारे समाज के साथ-साथ समाज से बाहर के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। 5 से 16 वर्ष के बच्चों ने भाग लिया. यात्रा के बाद सभी ने लक्ष्मीनारायण मंदिर में आरती की और प्रसाद ग्रहण किया महेश्वरी भावन में.
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्य रूप से इनका योगदान रहा अध्यक्ष श्रीमती विजयश्री साबू , बिमला फ्लोरा सुमन चितलांगिया, शशि दागा, संगीता चितलांगिया, ममता दागा । आज उपस्थित रहे महिला समिति की सदस्या रितु लाखोटीया,लक्ष्मी चितलांगिया,रेखा शारदा अनीता साबू, अनीता सोमानी,भावना काबरा, सरोज राठी और अन्य




