राची, झारखण्ड | मई | 31, 2025 ::
तमिलनाडु के नमक्कल में आयोजित 25 वी सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप में भाग ले रहें झारखण्ड के सब जूनियर खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और दो काँस्य पदक जीते.
नमकक्ल के के सी आर इंस्टिट्यूट मे होने वाले इस प्रतियोगिता मे
झारखण्ड से कुल 32 खिलाड़ियों ने भाग लिया था.
इस प्रतियोगिता मे झारखण्ड के धनश्याम उरांव ने स्वर्ण पदक जबकि वंदना कुमारी और महक कुमारी ने काँस्य पदक जिता.
खिलाड़ियों की इस सफलता पऱ
झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा (राज्य सभा सांसद )सहित
डॉ कविता सिंह, मिथलेश साहू, डॉ अंशु साहू.चंचल भट्टाचार्य आदि ने हार्दिक बधाई दी।




