Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

24वी नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप : झारखंड की बेटी प्रियंका केरकेट्टा ने जीता राष्ट्रीय सीनियर में स्वर्ण पदक

रांची, झारखण्ड | मार्च | 17, 2021 ::
● लंबी कूद प्रतिस्पर्धा में 6.10 मीटर कूद हासिल किया स्वर्ण पदक
● पटियाला पंजाब में हो रहा है प्रतियोगिता का आयोजन।
● प्रियंका केरकेट्टा अंतरराष्ट्रीय स्तर भारत का कर चुकी है भारत का प्रतिनिधित्व।

15 से 19 मार्च 2021 तक पटियाला पंजाब में आयोजित 24वी फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन झारखंड की बेटी अंतर राष्ट्रीय एथलीट प्रियंका केरकेट्टा ने लंबी कूद प्रतिस्पर्धा में 6.10 मीटर कूदकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के झारखण्ड एथलेटिक्स संघ के  अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष डॉ मधुकांत पाठक, सचिव सी0डी0 सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, सीओओ शिव कुमार पांडे, संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, संघ के कार्यपालक सचिव प्रभाकर वर्मा, साई कोच विनोद सिंह,सुनील कुमार, जगन टोपनो, बी महापात्रा, सुरेन्द्र प्रसाद
विवेक कुमार, अमित कुमार, साक्षी बंद्रयाल,आलोक कुमार,संजय त्रिपाठी, सुखेर भगत, फादर रामू ,जी नारायण, अशोक कुमार, रामानंद खंडित, योगेश यादव, प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह, अजय नायक, अरविंद कुमार, आशू भाटिया, शैलेश कुमार, संजय घोष, सिकंदर महतो, वरुण कुमार रणवीर सिंह, अजीत साहू, स्वेत प्रशांत, राकेश सिंह, बंधन टोप्पो, नीरज रॉय,  सरोज यादव समेत  संघ के अधिकारियों ने बधाई दी।

Leave a Reply